रविवार को कोलंबो के स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुत बड़ा मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों के अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। जैसे ही मैच खत्म हुआ और पाकिस्तान की हार पक्की हुई, सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया।
इस वीडियो में वकार आजम नाम का एक पाकिस्तानी फैन अपनी टीम के खराब खेल से इतना चिढ़ गया कि उसने अपने टेलीविजन पर ही गुस्सा निकाल दिया। उसने एक क्रिकेट बैट उठाया और देखते ही देखते अपने टीवी को मार-मारकर चकनाचूर कर दिया।
मैच की शुरुआत में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड पर 175 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। भारत की ओर से ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेली और सिर्फ 40 गेंदों में 77 रन बना डाले। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। गौतम गंभीर का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पाकिस्तान की टीम जब इस लक्ष्य का पिछा करने उतरी, तो भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांडया ने शुरुआत में ही झटके दिए, जिससे पाकिस्तान की टीम उबर नहीं पाई और पूरी टीम केवल 114 रनों पर ही ढेर हो गई।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश का जादुई सफर, 10 ऐसी जगहें जिन्हें आप कभी भूल नहीं पाएंगे
पाकिस्तानी फैन का गुस्सा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी फैन वकार आजम ने अपना टीवी तोड़ते हुए लिखा कि भारत ने फिर से पाकिस्तान को हरा दिया और मैंने गुस्से में अपना ही टीवी तोड़ डाला। वह वीडियो में बार-बार टीवी की स्क्रीन पर बैट मारता नजर आ रहा है। यह सिर्फ एक फैन की कहानी नहीं थी, स्टेडियम के बाहर भी कई पाकिस्तानी फैंस बहुत दुखी दिखे। एक फैन तो यहां तक कह दिया की हारना अब एक रूटीन बन गया है और हमारे पास बुमराह या हार्दिक जैसे खिलाड़ियों का कोई जवाब नहीं है। फैंस का कहना था कि टीम 22 करोड़ लोगों की भावनाओं के साथ खेलती है और बार-बार उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में हुई थी दुर्घटना में मौत, अब परिवार को मिलेगा 262 करोड़ का मुआवजा
जीत के साथ भारत
भारत की इस धमाकेदार जीत ने उन्हें वलर्ड कप के सुपर-8 राउंड में पहुंचा दिया है। भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मना रहे हैं और मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। दूसरी तरफ टीवी तोड़ने वाले इस वीडियो ने पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर बढ़ती निराशा को साफ दिखा दिया। भारत के इस जीत ने एक फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने के मामले में टीम इंडिया का कोई मुकाबला नहीं है।