logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हम भी इंडियन हैं, चाइनीज मत बोलो', अरुणाचल की बच्ची का वीडियो वायरल

अरुणाचल की एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने कहा कि वह चाइनीज नहीं बल्कि भारत की है। इस वीडियो ने देश में नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को फिर से दिखा दिया है।

Arunachal Pradesh girl

अरुणाचल प्रदेश की बच्ची, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची ने अपना दर्द बताते हुए कहा है कि, 'हमको एक अंकल ने पूछा कि आप चाइनीज है क्या? मैंने बोला कि हम भी इंडिया हैं, हमको चाइनीज मत बोलो। आप लोग ऐसे मत बोलो, हम लोग इंडिया हैं। हमको चाइनीज बोलने से हम लोग बहुत गुस्सा होते हैं, बहुत दुखी होते हैं।'


बच्ची ने कहा, 'हम इंडिया हैं, हमको इंडिया बोलो, हमको चाइनीज मत बोलो। हम इंडिया हैं, हम ईटानगर में रहते हैं।' इसके बाद बच्ची ने बहुत ही मासूमियत से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा, 'प्लीज हमको इंडिया बोलो।' यह वीडियो हर उस इंसान को सोचने पर मजबूर करता है जो नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को उनके चेहरे की बनावट की वजह से विदेशी समझ लेता है।

 

यह पहली बार नहीं है जब नॉर्थ-ईस्ट के किसी व्यक्ति के साथ ऐसा भेदभाव हुआ हो। सालों से वहां के लोग अपने ही देश के दूसरे शहरों में यह सब सहते आ रहे हैं। कभी उन्हें चाइनीज कहकर चिढ़ाया जाता है तो कभी नेपाली। इस बच्ची के वीडियो ने इस कड़वी सच्चाई को फिर से सबके सामने ला दिया है।

 

यह भी पढ़ें: करंट से हुई युवक की मौत पर भड़कीं विधायक, बोलीं- संवेदना तो दिखा सकते थे

सोशल मीडिया पर लोगों का साथ

यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर लोगों के ढेर सारे जवाब और मैसेज आने लगे। आम लोगों से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने बच्ची का साथ दिया और उसके हक में अपनी आवाज उठाई है। सोशल मीडिया पर लोग बहुत प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं। जैसे, एक यूजर ने लिखा 'आप चाइनीज नहीं, इंडिया की बिटिया हो।' एक और यूजर ने लिखा 'मेरी प्यारी छोटी सी बहना, आप जैसी बच्ची के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे, इसके लिए तो देश के कई भगत सिंह खुशी-खुशी सूली पर चढ़ भी सकते हैं और चढ़ा भी सकते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'चोलिया के हूक राजा जी' पर हिंदू लड़कियों को बुर्का पहनाकर नचाया, अब होगी जांच

 

लोगों का कहना है कि यह बहुत शर्म की बात है कि हमारे देश में बच्चों को भी अपनी पहचान बताने के लिए इस तरह कहना पड़ रहा है। कई लोगों ने यह मांग की है कि ऐसे भेदभाव को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो आने के बाद लोग लगातार यह बात उठा रहे हैं कि देश के बाकी हिस्सों में रहने वाले लोगों को नॉर्थ-ईस्ट के नागरिकों के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए। 

 


और पढ़ें