logo

मूड

ट्रेंडिंग:

RSS की अचानक तारीफ क्यों करने लगे अवध ओझा? BJP से भी है पुराना कनेक्शन

अवध ओझा ने आरएसएस की तारीफ करते हुए कहा कि 2024 में वह बीजेपी से प्रयागराज का टिकट चाहते थे। उन्होंने बिहारी वाजपेयी के काम की भी तारीफ की।

Avadh Ojha

अवध ओझा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मशहूर शिक्षक और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता अवध ओझा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की है। आरएसएस की पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ के एक कार्यक्रम में उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान आरएसएस की भूमिका का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक सोच और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बात की। ओझा ने बताया कि वह बीजेपी से प्रयागराज की इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें वहां से टिकट नहीं मिला और कैसरगंज से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया गया था।

 

अवध ओझा ‘पाञ्चजन्य’ के ‘सुशासन संवाद-राजस्थान’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, भारतीय परंपरा और संस्कृति जैसे मुद्दों को लेकर उनकी सोच आरएसएस के विचारों के करीब है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की भी तारीफ की और उस दौरान शुरू हुई कुछ योजनाओं का जिक्र किया।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनुकृति विद्यार्थी, क्यों वायरल हो रही उनकी लेऑफ स्टोरी?

आरएसएस को लेकर क्या बोले अवध ओझा?

अवध ओझा ने 1962 के भारत-चीन युद्ध का जिक्र करते हुए आरएसएस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उस समय आरएसएस ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पत्र लिखकर सेना और पुलिस को सीमा पर भेजने और देश के अंदर की जिम्मेदारी संभालने की बात कही थी। ओझा ने कहा कि किसी भी चीज को देखने का नजरिया बहुत मायने रखता है। ओझा से जब पूछा गया कि क्या उनकी विचारधारा बदल गई है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है और उनकी सोच पहले भी ऐसी ही थी। 

 

अवध ओझा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि उनके समय में शुरू हुई स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों में सड़क और कनेक्टिविटी बेहतर हुई जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिला। उन्होंने वाजपेयी की पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिशों का भी जिक्र किया और लाहौर बस यात्रा को उनकी ऐसी ही पहल बताया।

BJP से टिकट क्यों नहीं मिला?

अवध ओझा ने बताया कि 2024 में वह BJP से प्रयागराज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था लेकिन उन्हें कैसरगंज सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया। ओझा ने कहा कि वह प्रयागराज से ही चुनाव लड़ना चाहते थे इसलिए बात आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद अवध ओझा दिसंबर 2024 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव पटपड़गंज सीट से लड़ा था।


और पढ़ें