logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बकरीद पर शानदार फोटो बनाकर देनी है बधाई तो ChatGPT पर बस ये प्रॉम्प्ट लिख दें

आज पूरी दुनिया में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोग सोशल मीडिया पर ईद थीम में फोटो अपलोड करते हैं। ऐसे में आप भी ChatGPT की मदद से अपनी फोटो बना सकते हैं।

AI Generated EID Image

AI से बनी ईद की तस्वीरें, Photo Credit: ChatGPT

इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक बकरीद और ईद उल अजहा 2026 को आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति आस्था और कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर AI फोटो और पोस्टर बनाने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग ChatGPT और दूसरे AI टूल्स की मदद से अपने नाम वाले इस्लामिक पोस्टर, कुर्बानी थीम फोटो, मस्जिद बैकग्राउंड वाली तस्वीरें और प्रोफेशनल ईद टेम्पलेट तैयार कर रहे हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप स्टेटस पर ऐसे AI जनरेटेड पोस्टर खूब शेयर किए जा रहे हैं।

 

हर कोई अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह की AI जनरेटेड फोटो का इस्तेमाल करना चाहता है। अगर आप भी बकरीद या ईद उल अजहा पर शानदार AI फोटो बनाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए किसी डिजाइनर की जरूरत नहीं है। बस ChatGPT या किसी AI इमेज टूल में सही प्रॉम्प्ट डालना होगा और कुछ सेकेंड में प्रोफेशनल फोटो तैयार हो जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: UP के बांदा में बुजुर्ग को कुचलकर भाग रहा ट्रक ई-रिक्शा पर पलटा, 6 की मौत

कैसे बनाएं बकरीद AI फोटो?

सबसे पहले अपनी एक साफ फोटो ChatGPT, Gemini या किसी AI फोटो टूल में अपलोड करें। इसके बाद नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट को कॉपी करके इस्तेमाल करें। AI आपकी फोटो को ईद थीम में बदल देगा जिसका इस्तेमाल आप बधाई देने या फिर अपने सोशल मीडिया पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपको कुछ खास किस्म की तस्वीरें चाहिए तो आप उन्हें भी प्रॉम्प्ट में लिख सकते हो। 

मस्जिद बैकग्राउंड वाली फोटो

ईद के मौके पर सबसे ज्यादा मस्जिद के बैक्गर्राउंड वाली फोटो को ट्रेंड देखने को मिलता है। हर कोई सोशल मीडिया पर मस्जिद के बैकग्राउंड वाली तस्वीरें डालता है। इन तस्वीरों को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट से तस्वीर बना सकते हो। 

 

'Create a highly realistic Eid Ul Adha portrait of the same person from uploaded image, standing in front of a grand mosque during evening golden lights. Wearing elegant traditional white kurta pajama with green stole, soft cinematic lighting, Islamic architecture in background, realistic skin texture, DSLR 50mm lens effect, ultra HD, festive Eid atmosphere, smiling face, realistic photography style.'

 

 

बकरीद मुबारक पोस्टर 

'Design a premium Bakrid Mubarak poster featuring the same person from uploaded image, wearing royal black sherwani, standing beside glowing crescent moon and lanterns. Add elegant Arabic calligraphy, mosque silhouette, golden lighting, luxury Islamic theme, cinematic shadows, ultra realistic, social media poster style, 4K quality.'

 

ईद उल अजहा फैमिली फोटो

'Create a warm and realistic Eid Ul Adha family celebration image with the same faces from uploaded photos, everyone wearing traditional Muslim outfits, decorated home background with lanterns and crescent moon, festive lights, emotional family atmosphere, realistic photography, DSLR quality, ultra detailed.'

 

इस्लामिक डीपी और व्हाट्सऐप स्टेटस

'Ultra realistic close-up portrait of the same person from uploaded image, wearing white kurta and Islamic cap, soft green and golden Eid background, glowing lanterns, crescent moon, peaceful expression, natural skin texture, cinematic lighting, premium Islamic DP style, 8K.'

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में क्यों बढ़ गई है खांसी-जुकाम की समस्या? डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका

 

AI ईद इनविटेशन कार्ड

'Create a modern Eid Ul Adha invitation card with luxury Islamic design, golden crescent moon, mosque artwork, Arabic typography, elegant dark green background, premium invitation template style, ultra HD, classy festive aesthetics.'


 

सोशल मीडिया पर इन Prompt की मदद से लोग अपनी AI ईद फोटो बनाकर वायरल कर रहे हैं। खास बात यह है कि तस्वीरें इतनी रियलिस्टिक बनती हैं कि असली और AI जनरेटेड फोटो में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी ईद उल अजहा 2026 पर यूनिक फोटो और पोस्टर बनाना चाहते हैं, तो इन प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।


और पढ़ें