बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी (ट्यूशन टीचर) के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति की लाश संदिग्ध हालत में उसी के घर के एक कमरे में पाई गई। मृतक की लाश देखकर हड़कंप मच गया। मृतक पेशे से ऑटो ड्राइवर था। मृतक के परिवार ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि कैसे उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी।
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ गांव का है। पुलिस ने बताया की मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता टुनटुन झा ने बताया कि शुक्रवार की रात आरोपी पत्नी अस्मिता झा ने हत्या को अंजाम देने के बाद शनिवार की सुबह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसने कहा कि करंट लगने से सोनू की मौत हो गई। टुनटुन झा जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दिवारों पर खून के निशान थे, जिसे देखकर उन्हें शक हुआ। शक के आधार पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
यह भी पढ़ें: राहुल-गिल की ऐतिहासिक साझेदारी, 148 साल में पहली बार हुआ ऐसा
क्या है पूरा मामला?
मृतक सोनू के पिता टुनटुन झा ने बताया कि छह साल पहले सोनू की शादी घटहो थाना क्षेत्र के माधो बिशनपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही बेटे और बहू में विवाद चल रहा था। उस विवाद को लेकर बहू के मायके में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में एक बॉन्ड पेपर बनवाकर बहू को दोबारा ससुराल लाया गया था। उसके बाद आरोपी अस्मिता को दो बच्चे भी हुए। मृतक के पिता ने बताया कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने गांव के ही हरिओम कुमार रोज उनके घर आया करता था। उन्होंने कहा कि एक दिन उनके लड़के सोनू ने उनकी बहू और ट्यूशन टीचर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसके बाद उन लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि उसके बाद कुछ दिन तक ट्यूशन टीचर हरिओम कुमार का उनके घर आना जाना बंद हो गया था। बाद में वही टीचर टुनटुन झा के बड़े बेटे के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगा था।
उसके बाद से मृतक सोनू और अस्मिता के बीच विवाद और बढ़ गया था। उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा बीते शुक्रवार को रात के करीब डेढ़ बजे ऑटो चला कर आया तब तक मैं सो गया था। जब सुबह देखा तो बहू के कमरे में मेरे बेटे की लाश पड़ी थी और बहू कमरे में एक किनारे बैठी थी।'
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के 2 मैच तय, नोट कर लीजिए तारीख!
पुलिस ने की कार्रवाई
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी पत्नी से पूछताछ की तो उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया। आरोपी पत्नी ने अपने कबूलनामें में बताया कि कैसे उसने अपने पति सोनू की हत्या की थी। उसने कहा, 'मैं अपने प्रेमी (हरिओम झा) के साथ कमरे में थी। देर रात करीब डेढ़ बजे मेरा पति सोनू झा ई-रिक्शा लेकर नशे में घर आया। पति के आने की भनक मुझे और मेरे प्रेमी को नहीं लगी। कमरे में आते ही सोनू ने मुझे मेरे प्रेमी हरिओम के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।'
'इसके बाद पति ने मेरे प्रेमी से मारपीट शुरू कर दी। पति नशे में था, इसका फायदा उठाते हुए प्रेमी ने केतली, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। फिर बिजली के तार से उसका गला घोंटा। आखिर में सोनू की मौत को कन्फर्म करने के लिए करंट भी लगाया।'