logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मास्टर जी 7-8 बच्चियों से करते थे गंदी बात, घर वालों ने कूट दिया

बुलंदशहर में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा आधा दर्जन नाबालिग छात्राओं से अश्लील बात करने का मामला सामने आया है।

bulandshahr primary school

प्रिंसिपल की पिटाई करते परिजन। फोटो क्रेडिट- Social Media

यूपी के बुलंदशहर जिले से एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा आधा दर्जन नाबालिग छात्राओं से अश्लील बात करने का मामला सामने आया है। मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।

 

प्रिंसिपल की इन हरकतों से परेशान होकर बच्चियों ने इसकी शिकायत अपने घरों में कर दी। खबर पारक परिजन गुस्से से तमतमा गए और सीधे स्कूल पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी प्रिंसिपल की जमकर पिटाई कर दी।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में आया भूरे बाल वाला भैंसा, नाम रखा डोनाल्ड ट्रंप

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रिंसिपल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पिटाई होने के बाद प्रिंसिपल मौके से फरार हो गया है और पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए जहांगीराबाद कोतवाली में शिकायत दी है।

 

 

 

7-8 बच्चियों के साथ में गंदी बातें करने का आरोप

खबर के मुताबिक, आरोपी प्रिंसिपल सात से आठ बच्चियों के साथ में गंदी बातें किया करता था। ग्रामीणों और परिजनों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

यह भी पढ़ें: 'जितना ईंधन घटा रहे हैं, उतनी गर्मी...', वायरल हो गया मनोज तिवारी का गाना

Related Topic:#UP News#Viral News

और पढ़ें