logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बांग्लादेश में आया भूरे बाल वाला भैंसा, नाम रखा डोनाल्ड ट्रंप

बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम के दो भैंसों का नाम रखा गया है।

Donald Trump buffalo

डोनाल्ड ट्रंप नाम का भैंसा। Photo Credit- Social Media

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा के केंद्र में रहते हैं। इस समय वह ईरान पर अमेरिकी हमले को लेकर दुनियाभर में आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। मगर, ट्रंप ईरान के अलावा भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं।

 

ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) की तारीख नजदीक आ गई है। इस बीच बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम के दो भैंसों का नाम रखा गया है। इन दोनों भैंसों को ईद-उल-अजहा के मौके पर कुर्बानी के लिए बाजार में लाया गया है। ये भैंसे बांग्लादेश में खासे चर्चित हो गए हैं। भैंसों की वीडियो भी वायरल हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'जितना ईंधन घटा रहे हैं, उतनी गर्मी...', वायरल हो गया मनोज तिवारी का गाना

डोनाल्ड ट्रंप भैसे का वजन 700 किलो

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के पैकपारा इलाके में एल्बिनो भैंसा है। एल्बिनो का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप' रखा गया है। डोनाल्ड ट्रंप भैसे का वजन लगभग 700 किलोग्राम है। 

कैसे पड़ा नाम?

दरअसल, आमतौर पर भैंसे काले रंग के होते हैं। लेकिन एल्बिनो का रंग एकदम से गोरा है... उसके सिर पर लंबे-लंबे बाल हैं। यही वजह है कि एल्बिनो का नाम डोनाल्ड ट्रंप रखा गया है। इंटरनेट यूजर्स ने इस भैंसे के सिर पर सुनहरे रंग के बालों और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच अजीब सी समानता बता रहे हैं। 

 

 

 

भैंसे के मालिक ने क्या कहा?

भैंसे के मालिक जियाउद्दीन मृधा ने बताया कि इस भैंसे को करीब 10 महीने पहले राजशाही के एक मवेशी बाजार से खरीदा था। उन्होंने बताया, 'मेरे छोटे भाई ने इसके सिर पर बाल देखकर मजाक में इसका नाम डोनाल्ड ट्रंप रख दिया। यह बहुत शांत स्वभाव का है। एल्बिनो भैंसे आम तौर पर शांत रहते हैं और जब तक उन्हें उकसाया न जाए, गुस्सा नहीं होते।' 

 

यह भी पढ़ें: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी', जिसमें शामिल हो गईं महुआ मोइत्रा?

भैंसे को देखने के लिए आ रहे लोग

बाजार में जो ग्राहक आ रहे हैं वह डोनाल्ड ट्रंप भैंसे का नाम सुनकर इसे देखने के लिए आ रहे हैं। एक महिला ने बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम एलो को बताया, 'जब मैंने फेसबुक पर उसकी तस्वीरें देखीं, तो वह बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप जैसा लग रहा था। उसका चेहरा और हेयरस्टाइल भी ट्रंप जैसा है। इसी समय महिला ने तंज कसते हुए कहा कि लेकिन दोनों में बड़ा फर्क है- भैंसा स्वभाव से बहुत शांत और विनम्र है और अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसे नहीं हैं।

 

वहीं, दूसरे भैंसे का नाम बेंजामिन नेतन्याहू रखा गया है। इस भैंसे का वजन 750 किलोग्राम से ज्यादा है। इसके मालिक ने बताया है कि बेंजामिन नेतन्याहू भैंसा काफी फुर्तीला और शरारती है।

Related Topic:#bangladesh news

और पढ़ें