logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रायसेन के किले से ईरान के समर्थन में चलाई तोप? वायरल वीडियो का सच जानिए

भोपाल के रायसेन किले से तोप चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा तोप चलाकर ईरान के समर्थन में नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐतिहासिक रायसेन किले के पास कुछ युवकों ने तोप चलाई है। तोप चलाते समय इन लड़कों ने ईरान के समर्थन में नारे लगाए। इस पूरी घटना का वीडियो भी उन्होंने खुद बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 'भारत के मुसलमान न कल डरे थे, न आज डरेंगे।' यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि रायसेन किले को इस तरह तोप चलाने से नुकसान पहुंच सकता था।

 

रायसेन किले पर चार लड़कों ने तोप चलाई है। इस वीडियो में शादाब कुरैशी, यूसुफ शेख, वसीम मोहम्मद और सलमान कुरैशी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इन लड़कों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो पर मानव अधिकार आयोग के एक सदस्य ने भी आपत्ति जताई है। अब सवाल उठता है कि इस वीडियो में ऐसा क्या है, जिससे इतना बवाल खड़ा हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: लाइव स्ट्रीमिंग, खुदकुशी की कोशिश, हादसा, अब ICU में, अनुराग डोभाल क्या कर बैठे?

वायरल वीडियो में क्या है?


रायसेन किले के पास बने वीडियो में देखा जा सकता है कि चार लड़के एक छोटी तोप के पास खड़े हैं। इस वीडियो में वॉइस ओवर सुनाई देता है, जिसमें कहा जाता है कि 'हम ईरान का साथ देने जा रहे हैं, सब मिलकर कहो अल्लाहु अकबर।' इसके बाद कहा जाता है कि 'हिंदुस्तान का मुसलमान न कल डरा था, न हम आज डरेंगे।' इसके बाद तोप चलाई जाती है।

 

 

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि तथाकथित तौर पर रमजान के दिनों में इफ्तार के समय तोप चलाई जाती है, ताकि सभी मुसलमान भाई जाएं कि इफ्तार का समय हो गया है। हिंदू संगठनों के लोगों ने तोप चलाने की इस घटना का विरोध किया है। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत करने वाले लोगों ने पुलिस से कहा है कि वीडियो में कुछ नारे आपत्तिजनक हैं और ऐसी घटनाओं से प्रदेश की शांति भंग हो सकती है। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

मानव अधिकार आयोग ने क्या कहा?

मानव अधिकार आयोग की एक सदस्य प्रियंका ने वीडियो की निंदा करते हुए कहा है कि इस ऐतिहासिक किले में अवैध रूप से तोप चलाना कई लोगों के जीवन को खतरे में डाल सकता है। साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि अवैध रूप से गोलाबारूद चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


और पढ़ें