logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

गोपालगंज में एक महिला ने अपने प्रेमी को जेल से रिहा कराने के लिए टावर पर चढ़कर तमाशा किया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार के गोपालगंज में एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस महिला के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बॉयफ्रेंड को जेल से रिहा कराने के लिए महिला टावर पर चढ़ गई और कहा कि वह टावर से तभी उतरेगी जब पुलिस उसके बॉयफ्रेंड को रिहा करेगी। टावर पर चढ़ी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

यह घटना शुक्रवार की है। टावर पर चढ़ी महिला का नाम अर्पिता कुमारी है और उनके बॉयफ्रेंड का नाम पवन चौहान है। दोनों की प्रेम कहानी लंबे वक्त से चल रही है। गांव के लोगों ने जैसे ही अर्पिता को टावर पर देखा तो पूरे गांव में हंगामा मच गया। कई लोग अर्पिता को देखने आए। कुछ लोगों ने टावर पर बैठी अर्पिता का वीडियो बनाया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: होली पर थिरके बरेली और संभल के IPS, डांस देख नहीं हटेगी नजर

पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया?

अर्पिता बीते रात अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाती है लेकिन अगले सुबह तक घर नहीं आती है। अर्पिता के घर न लौटने पर परिवार चिंता में आ जाता है। उसके बाद परिवार वाले पूरे गांव में अर्पिता को खोजते हैं लेकिन अर्पिता नहीं मिलती है। इसके बाद परिवार वालों ने अर्पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस को अर्पिता के बॉयफ्रेंड पवन पर शक होता है। शक के आधार पर पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर लिया लेकिन तब तक पता चलता है कि अर्पिता गांव के मोबाइल टावर पर बैठी है।

 

जब लोगों ने अर्पिता को मोबाइल टावर पर देखा तो पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई लोगों ने अर्पिता को टावर से उतरने को कहा लेकिन अर्पिता टावर से नहीं उतरती है। टावर से उतरने के लिए वह पूरे गांव वालों के सामने कुछ शर्तें रखती है।

 

यह भी पढ़ें: 'तानाशाह की मौत...', खामेनेई की मौत पर एंकर का बयान वायरल

क्या हैं अर्पिता की शर्तें?

टावर पर बैठी अर्पिता ने शर्त रखी है कि वह तभी टावर से उतरेगी जब पुलिस उसके बॉयफ्रेंड पवन को जेल से रिहा करेगी। इसके अलावा दूसरी शर्त यह रखी है कि पूरे गांव वाले मिलकर अर्पिता और पवन की शादी करा दें। इन शर्तों के बाद पुलिस पवन को हथकड़ी पहनाकर टावर के पास लाती है और कोशिश करती है कि अर्पिता टावर से उतर जाए। उसके बाद अर्पिता टावर से उतर जाती है।


और पढ़ें