उत्तर प्रदेश में इस साल होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। कई लोग होली के दिन रंगों से खेलते और फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आए। इसी बीच बरेली के एएसएसपी अनुराग आर्य होली के दिन डांस करते नजर आए। अनुराग आर्य ने अपने बालों में विग लगाया हुआ है। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनके अलावा संभल के आईपीएस का डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में बुधवार के दिन राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने दिन भर काम किया था, जिस वजह से पुलिसकर्मी बुधवार को होली नहीं मना पाए थे। गुरुवार के दिन उत्तर प्रदेश की पुलिस ने होली मनाई। कई पुलिस अधिकारी पहले एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए, वहीं कई पुलिसकर्मी डीजे पर जोरदार डांस करते दिखे। पुलिसकर्मियों के डांस के वीडियो लोग शेयर कर रहे हैं और कई लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'तानाशाह की मौत...', खामेनेई की मौत पर एंकर का बयान वायरल
SSP अनुराग आर्य का वायरल वीडियो
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य गुरुवार को जमकर होली मनाते नजर आए। कभी अपने साथियों और दोस्तों को रंग लगाते तो कभी गानों पर डांस करते दिखे। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अनुराग आर्य पंजाबी गाने 'यार बोलदा' पर डांस कर रहे हैं। अनुराग के आसपास मौजूद लोग उनके साथ डांस कर रहे हैं, वहीं कई लोग उनका वीडियो भी बना रहे हैं।
संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई का डांस
गुरुवार को संभल के एसपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एसपी कृष्ण बिश्नोई होली के रंगों से सराबोर हैं। एसपी कृष्ण एक भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ कई लोग डांस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा के पास मिसाइल अटैक, ईरानी हमले में दुबई की शामत आई
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
संभल और बरेली के पुलिस अधिकारियों के डांस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। जहां रमन राज नाम के एक व्यक्ति ने कहा, 'होली के दिन मस्ती में झूम रहे हैं। क्या इनके असली बाल नहीं हैं जो नकली बाल लगाए हुए हैं?'
वहीं साकिब मुमताज ने कहा, 'दिल तो बच्चा है जी, खुशियां मनाने का सभी को बराबर अधिकार है।'