logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुर्ज खलीफा के पास मिसाइल अटैक, ईरानी हमले में दुबई की शामत आई

दुबई की कई जगहों पर ईरान ने हमला किया है। यह जंग, अमेरिका से ज्यादा दुबई पर भारी पड़ रही है।

news image

Photo Credit- x

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दुबई के बुर्ज खलीफा के पास के होटल और एक होटल पर ईरान ने मिसाइल हमला किया है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन मिसाइली हमलों की वजह से दुबई के लोगों में डर और दहशत का माहौल फैल गया है। आए दिन दुबई में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। दुबई सरकार ने कई इलाकों को खाली करा दिया है ताकि इन हमलों से लोगों को ज्यादा नुकसान न पहुंचे।

 

वायरल वीडियो में बुर्ज खलीफा के पास मिसाइल हमले होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान कर रहा है। हालांकि ईरान और दुबई के बीच कोई आधिकारिक युद्ध की घोषणा नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि ईरान दुबई में इसलिए हमला कर रहा है क्योंकि दुबई में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।

 

दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के एयर बेस इजराइल की तरफ से ईरान पर हमला कर रहे थे, जिसके जवाब में ईरान दुबई में अमेरिकी एयर बेस पर हमला कर रहा है। मिसाइल विस्फोट के वीडियो दुबई के स्थानीय लोग शेयर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये वीडियो असली हैं या फर्जी।

 

यह भी पढ़ें: नाचने का मन था, घरातियों ने बंद कराया DJ, दुल्हे और बारातियों को दौड़ाकर पीटा

 

बुर्ज खलीफा के पास हुआ विस्फोट

 

इस वक्त सोशल मीडिया के वीडियो के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास ड्रोन के जरिए हमला हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मिसाइल हमले के बाद एक होटल के पास पहले आग लगी और फिर धुआं उठने लगा। इस हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बुर्ज खलीफा के पास मौजूद एक होटल को निशाना बनाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक रूसी पर्यटक द्वारा शेयर किए जाने का दावा किया जा रहा है।

 

 

सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि ईरान ने बुर्ज खलीफा के पास बड़ा विस्फोट किया है, जिससे इमारत को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मिसाइली हमले से बुर्ज खलीफा टावर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

 

इसके अलावा ईरान ने के ड्रोन मिसाइल के जरिए दुबई में स्थित बेहद लोकप्रिय फेयरमोंट द पाम नाम के होटल पर हमला किया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किया जा रहा है।

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'बाबा का बुलडोजर आपकी ओर आ रहा है,' अविमुक्तेश्वरानंद को किस कथावाचक ने दी धमकी?

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मची अफरा-तफरी

 

इन हमलों की वजह से लोगों में डर का माहौल बन गया है। दुबई में रहने वाले विदेशी नागरिक जल्द से जल्द अपने देश लौटना चाह रहे हैं। इसी कारण दुबई के हवाई अड्डे पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बढ़ती भीड़ के कारण फ्लाइट समय पर उड़ान नहीं भर पा रही हैं। इसी वजह से रविवार को दोपहर 3 बजे तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयर इंडिया, एयर फ्रांस, टर्किश एयरलाइंस, लुफ्थांसा और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द करने की घोषणा की गई है।

Related Topic:#Israel Iran Clash

और पढ़ें