logo

ट्रेंडिंग:

नाचने का मन था, घरातियों ने बंद कराया DJ, दुल्हे और बारातियों को दौड़ाकर पीटा

प्रतापगढ़ के एक शादी में बारातियों और लड़की वालों के बीच डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में कुछ लोग घायल हो गए हैं।

Pratapgard viral video

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां डीजे बंद कराने को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में मारपीट हो गई। इस वीडियो में बराती डीजे पर नाच रहे थे। इसके बाद लड़की वालों ने कहा कि पहले शादी की रस्में निपटा लेते हैं, इसलिए डीजे बंद करा दिया गया। इसी वजह से दूल्हा पक्ष नाराज हो गया। इसके बाद लड़की और लड़के वालों के बीच कहासुनी हो गई। यह बहस धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में 4 लोग घायल हो गए हैं।

 

यह घटना कोतवाली क्षेत्र की है, जहां कमलेश गुप्ता की बेटी के लिए बारात आई थी। लड़की वालों ने बारातियों का स्वागत किया। दूल्हे की द्वारपूजा हो चुकी थी। इसके बाद रात 10 बजकर 30 मिनट पर लड़की वालों ने डीजे बंद कर दिया, जिसके बाद बारातियों और लड़की वालों के बीच बहस और मारपीट होने लगी। हालांकि शादी अच्छे से निपट गई। दुल्हन की शादी के बाद विदाई भी हो गई। बारात की मारपीट का वीडियो शादी के अगले दिन वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'बाबा का बुलडोजर आपकी ओर आ रहा है,' अविमुक्तेश्वरानंद को किस कथावाचक ने दी धमकी?

 

मारपीट में घायल लोग

शादी में पहले डीजे संचालक रामजी मोदनवाल ने डीजे बंद किया, जिसके बाद कुछ बारातियों ने उन्हें गाली दी और मारने पर उतारू हो गए। इसके बाद लड़की और लड़का पक्ष में मारपीट हो गई। इस मारपीट में 4 लोग घायल हुए हैं, जिनका नाम लल्लू गुप्ता, शुभम गुप्ता, रामजी मोदनवाल और कौशल कुमार है। जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वायरल वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक झुंड में मारपीट कर रहे हैं, जहां कुछ लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी दिख रहे हैं, जो मारपीट करने की बजाय झगड़ा रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: रास्ते पर जा रही थी बारात, हॉर्न बजाया तो गुस्से में पीट पीटकर कर दिया लहूलुहान

 


इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोग इस घटना का मजाक उड़ा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शराबी लोगों की वजह से ऐसे झगड़े हो जाते हैं।

 

जहां पुनित शुक्ला का कहना है कि, 'प्रतापगढ़ और जौनपुर का इतिहास रहा है बारात में लड़ाई होने का। मुझे याद है, एक बार एक बारात में फतनपुर साइड गीतानगर वाली रोड पर गए थे, जिसमें बारात पहुंचने से पहले ही लोग लड़ाई की पूरी तैयारी किए बैठे थे। इसके बाद बारात फतनपुर से लौट आई थी।'

 

वहीं काजल मिश्रा ने कहा, 'ऐसे समय में खाना खाकर फरार हो जाना चाहिए। वैसे इसमें गलती हमेशा दारू पीने वाले लोग ही करते हैं।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap