logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने लड़की की फोटो खींची, खूब हुआ हंगामा, अब सस्पेंड

दिल्ली मेट्रो में रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। एक CISF जवान ने लड़की की फोटो खींची और इसके बाद हंगामा हुआ। आरोपी जवान को अब सस्पेंड कर दिया गया है।

Delhi metro clash

दिल्ली मेट्रो में हंगामा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली मेट्रो में शनिवार रात एक विवाद सामने आया।  CISF के एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला की तस्वीरें ली हैं। इस बात को लेकर महिला और CISF जवान के बीच बहस शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इसके बाद ट्रेन के कोच में माहौल तनावपूर्ण हो गया। दावा किया जा रहा है कि विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि जवान ने अपनी बंदूक महिला पर तान दी थी लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस विवाद के बाद अब आरोपी  CISF जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि यह घटना AIIMS मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन की ट्रेन में हुई है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवती और अन्य मेट्रो यात्री  CISF जवान से तीखे सवाल-जवाब कर रहे हैं। युवती का आरोप है कि उस जवान ने चोरी-छिपे उसकी तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में क्लिक की थीं। जब युवती ने शक होने पर जवान से पूछताछ की, तो उसने पहले इससे साफ इनकार कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में सीट के झगड़े के दौरान, मॉडल ने कपड़े उतारकर रेलवे पुलिस पर किया हमला

गैलरी चेक करने पर भड़का विवाद

महिला ने जवान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसकी फोटो क्लिक की हैं। शुरुआत में जवान इस बात से मना करता रहा लेकिन बाद में भीड़ ने उसके फोन की गैलरी चेक की। फोटो गैलरी देखने पर पता चला कि अधिकारी ने लड़की की तस्वीरें ली थीं। इस पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद लड़की कहती है कि यह क्या है? लड़की अपनी फोटो डिलीट करने के लिए कहती है। इसके बाद कोच में बहस और हंगामा बढ़ गया। कुछ यात्रियों ने जवान से तस्वीरें डिलीट करने को कहा और उसका कॉलर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्रियों और जवान के बीच हाथापाई जैसी स्थिति दिखाई देती है।

क्या अधिकारी ने तानी बंदूक?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हंगामे के दौरान स्थिति बिगड़ने पर जवान ने यात्रियों पर बंदूक तान दी थी। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। मेट्रो से पुलिस को इस मामले को रिपोर्ट करने के लिए फोन किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद मामले की जानकारी CISF अधिकारियों को दी गई। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने सीसीटीवी की जांच और मामला सीआईएसएफ को सौंपे जाने की बात कही है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग जवान की इस हरकत पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में सीट के झगड़े के दौरान, मॉडल ने कपड़े उतारकर रेलवे पुलिस पर किया हमला

आरोपी जवान पर कार्रवाई

यह घटना सामने आने के बाद CISF ने संबंधित कर्मी को सस्पेंड कर दिया है और मामले में विभागीय जांच शुरू की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भी मामले की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। CISF ने अपने आधिकिरिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर लिखा, 'दिल्ली मेट्रो में एक महिला यात्री के साथ CISF कर्मी के कथित दुर्व्यवहार को लेकर मामला सामने आया है। CISF ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और उच्चतम स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है। CISF के मुताबिक, संबंधित कर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और मामले में विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।'

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें