logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रेन में सीट के झगड़े के दौरान, मॉडल ने कपड़े उतारकर रेलवे पुलिस पर किया हमला

ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान 31 साल की मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी ने कपड़े उतारकर रेलवे पुलिस और टिकट चेकर पर रेजर ब्लेड से हमला कर दिया।

Antra soham banerjee

अंतरा सोहम बनर्जी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र की बांद्रा-गंगानगर अरावली एक्सप्रेस ट्रेन में ठाणे से सूरत जा रही 31 साल की मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी ने 12 अगस्त 2026 को सीट के विवाद में अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारी यामिनी कांत मिश्रा और टिकट चेकर हरिकेश त्रिपाठी पर रेजर ब्लेड से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने उनके मोबाइल फोन और चश्मे भी तोड़ दिए। इसके बाद उन्हें दहानू रेलवे स्टेशन पर सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया।

 

फिर 13 अगस्त को बोरीवली रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया और उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। ट्रेन में सफर के दौरान एक दूसरे यात्री ने उनसे अपनी आरक्षित सीट खाली करने के लिए कहा। मॉडल ने वह सीट खाली करने से मना कर दिया। इसके बाद उस यात्री ने मदद पाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और टिकट चेकर को बुला लिया।

 

यह भी पढ़ें: बिजली के तार से छू गया तिरंगा लगाने वाला लोहे का पाइप, 11वीं के छात्र की मौत

अधिकारियों के सामने ब्लेड से किया हमला

जब आरपीएफ अधिकारी यामिनी कांत मिश्रा और टिकट चेकर हरिकेश त्रिपाठी बात को संभालने के लिए वहां पहुंचे तो मॉडल ने अपने सारे कपड़े उतार दिए। उन्होंने अपने पास से एक रेजर ब्लेड निकाला। उस ब्लेड से उन्होंने आरपीएफ अधिकारी, टिकट चेकर और खुद पर भी हमला कर दिया। आरपीएफ की शिकायत के मुताबिक, इस लड़ाई और खींचतान के दौरान मॉडल ने उनके मोबाइल फोन और चश्मे भी तोड़ दिए।

 

यह भी पढ़ें: बैल की मौत हुई तो 5000 लोगों को कराया भोज, बेटे जैसा था प्यार

जमानत के बाद अभिनेत्री का बयान

जब ट्रेन दहानू रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो मॉडल को सरकारी रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 13 अगस्त को बोरीवली रेलवे पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद उन्हें जमानत पर मिल गई। इस घटना के बाद मशहूर अभिनेत्री अंतरा बनर्जी की टीम ने एक बयान जारी किया। उन्होंने साफ किया कि अभिनेत्री अंतरा बनर्जी और इस मामले में फंसी महिला दोनों बिल्कुल अलग-अलग लोग हैं।


और पढ़ें