logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंदिर में जूते पहनकर कर रहे थे प्रि-वेडिंग शूट, मचा बवाल, फोटोग्राफर को पीटा

कर्नाटक में प्री-वेडिंग शूटिंग हो रही थी, जहां फोटोग्राफर को कुछ लोगों ने जमकर पीटा है। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

news image

प्रतिकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो कपल प्रि-वेडिंग शूट कराने आए थे। उसी दौरान स्थानीय लोगों और फोटोग्राफर टीम के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रि-वेडिंग शूटिंग के दौरान मंदिर परिसर के अंदर फोटोग्राफी को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और फोटोग्राफरों पर कथित तौर पर जूते पहनने का आरोप लगाया। इसके बाद फोटोग्राफी टीम और स्थानीय युवाओं के बीच बहस हुई।


स्थानीय लोगों ने झुंड बनाकर फोटोग्राफर पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। इस हिंसा के बाद फोटोग्राफर टीम बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए सरलेशपुर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित फोटोग्राफरों का नाम क्रमशः नंदन और नवीन बताया जा रहा है। उन पर कुल 7 आरोपियों ने हमला किया। इन आरोपियों के नाम आशीष, प्रशांत, रक्षा, अरविंद, उचित, प्रज्वल और निशांत बताए गए हैं। बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर बेहद खूबसूरत स्थल है, जहां अक्सर टूरिस्ट और फोटोग्राफी टीमें आती हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में BJP विधायक को 5 लाख रिश्वत लेते दबोचा, बैकफुट पर आई पार्टी

परमिशन को लेकर हुआ विवाद

जब फोटोग्राफर टीम से कुछ युवाओं ने पूछा कि वे यहां किसकी परमिशन से शूट कर रहे हैं, तो इसके जवाब में फोटोग्राफर टीम ने कहा कि वे टूरिस्ट हैं और उन्हें लगा कि इस मंदिर में फोटोशूट के लिए किसी विशेष अनुमति की जरूरत नहीं है। इसी बात को लेकर युवाओं और फोटोग्राफरों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवा घेरा बनाकर फोटोग्राफर टीम को पीट रहे हैं। कोई थप्पड़ मार रहा है तो कोई लात-घूंसे चला रहा है। कुछ युवा अपनी भाषा में बहस करते भी नजर आ रहे हैं। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

एक्स अकाउंट पर वैभव नाम के व्यक्ति ने कहा, 'बेरोजगार लोग यह समझ ही नहीं पाते कि मंदिर के आसपास दूसरे लोग खुश कैसे हो सकते हैं। हमेशा की तरह, स्थानीय गुंडे होने के कारण पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। बल्कि फोटोग्राफर टीम को चेतावनी दी जाएगी कि वे न आएं। हमें हमसे से नफरत करने वाले दुश्मनों की जरूरत नहीं है, यह स्थानीय और गैर-स्थानीय होने की मूर्खता ही काफी है।'

 

दूसरे व्यक्ति सन्तीमौनी ने कहा, 'हर व्यक्ति को इस जगह को पर्यटन स्थल के रूप में हमेशा के लिए बहिष्कृत कर देना चाहिए। वहां के स्थानीय लोग हीन भावना से ग्रसित हैं, जो वास्तव में एक बहुत ही खतरनाक स्थिति है।'


यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर या कर्नाटक, ड्रॉ हुआ रणजी फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन?


तीसरे व्यक्ति युतोरी ने कहा, 'कर्नाटक में बहुत सावधान रहना चाहिए। कुर्ग में भी हमें ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। एक ट्रक ने गलत दिशा से हमारी बाइकों को ओवरटेक किया और जब हमने उससे सवाल किया तो वह भड़क गया और झगड़ा करने लगा।'


और पढ़ें