logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब के सेंटीमेंट दलेर मेहंदी के साथ? भारी न पड़ जाए यह विवाद

उत्तराखंड में एक कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी को एक मंत्री ने फटकार लगाई। इसके बाद उनके समर्थन में कई लोग सामने आए हैं।

Daler Mehndi vs Subodh Uniyal  दलेर मेंहदी

दलेर मेंहदी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेंहदी को बीते दिनों उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी में एक लाइव शो के दौरान तगड़ी फटकार लगाई। उन्होंने हजारों लोगों के सामने दलेर मेहंदी को फटकार लगाते हुए उन पर शारब पीकर आने और गाना ना गा पाने के आरोप लगाए। इसके बाद अब पंजाब के लोग जिस तरह से उनके साथ खड़े हुए हैं इससे लगता है कि इस विवाद के कारण पंजाब के सेंटीमेंट दलेर मेहंदी के साथ है। 

 

टिहरी जिले में कुंजपुरी मेला लगा था जिसमें हजारों लोग कार्यक्रम देखने आए थे। जैसे ही मंच पर वह आए, गाना गाने की कोशिश की, गा नहीं पाए। इसके बाद मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर आए और कहा,'इतना पैसा देके हमने आपको बुलाया। इसलिए बुलाया कि हमारे लोगों को, सर आप ध्यान से, आप हमको मतलब बेवकूफ बना रहे हैं बैठ के? मिक्सर के जरिए आवाज निकाल रहे हैं। गलत बात है, गलत बात है।'

 

यह भी पढ़ें: 'चकनाचूर होगा रिजीम चेंज का ख्वाब' संजय राउत के बहाने BJP ने कांग्रेस को घेरा

पंजाब के मशहूर सिंगर दिलेर

जिन दिलेर मेंहदी को उत्तराखंड सरकार के मंत्री फटकार लगा रहे थे और उन पर शराब पीने के आरोप लगा रहे थे वह पंजाब के मशहूर सिंगर हैं। पंजाब के सबसे बड़े गायकों में उनका नाम शामिल किया जाता है। मशहूर गायल मीका सिंह, दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं। वह 3 दशक से गायकी के क्षेत्र में हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड के कई मशहूर गानों में अपनी आवाज दी है। उनके सबसे चर्चित गानों में 'न न न ना रे', 'कुड़ियां शहर दियां', 'कजरारे नैना वाले' और 'नचले' हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए भी प्ले बैक सिंगिंग की है।

मीका सिंह का फूटा गुस्सा

उत्तराखंड में हुई इस घटना के बाद मीका सिंह का अपने भाई के अपमान पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपने भाई का पक्षा रखा और लोगों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने वीडियो में कहा, 'सबसे पहले आप लोगों ने यह खबर फैला दी कि दलेर मेहंदी शराब पीकर गाने गा रहे थे और उनसे गाया नहीं जा रहा था। मैं आप सबसे पूछना चाहता हूं कि वह पिछले 30 साल से सुपरस्टार हैं। क्या आपने उनके हाथ में कभी शराब की ग्लास देखी है। क्या आपने उनकी बर्थडे पार्टी में शराब बहते हुए देखी है? नहीं, आपने ऐसा देखा नहीं। जब आपने देखा नहीं तो आपने ऐसा कैसे कह दिया कि उनसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था?'

View on Instagram

उन्होंने आगे कहा, 'हम आर्टिस्ट लोग कई बार अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से तबीयत खराब होने के बावजूद पहुंच जाते हैं। कई बार हम कलाकार किसी के कहने पर हां कह देते हैं कि शो करेंगे। भले ही हमें 104 डिग्री बुखार हो। इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर मैं बीमार हूं और परसों मेरा शो है जिसके लिए मैंने पहले से हामी भर दी है तो फिर यह नहीं देखता कि बजट ज्यादा है या कम। मैं फिर उस शो को करूंगा। दलेर भाई ने भी ऐसा ही किया होगा।' मीका सिंह ने आगे कहा कि दलेर मेहंदी की हाल ही में एक सर्जरी हुई है। वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद उन्होंने मंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि दलेर मेंहदी शराब नहीं पीते। 

अन्य कलाकारों का साथ मिला

मीका सिंह अकेले ऐसे कलाकार नहीं है जिन्होंने दलेर मेंहदी का समर्थन किया है। उनके अलावा कपिल शर्मा ने भी दलेर का साथ दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दलेर पाजी की गंभीर सर्जरी हुई थी और लोगों को दूसरों के प्रति दयालु होना चाहिए। उन्होंने मीका सिंह की सफाई का भी समर्थन किया। 

 

यह भी पढ़ें: SBI डेटा लीक: डार्क वेब तक कैसे पहुंची डिटेल्स, ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

 

इसके अलावा पर रैपर बादशाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दलेर मेहंदी को दिग्गज कलाकार बताया और कहा कि किसी कलाकार के योगदान से निराशा हो सकती है, लेकिन सार्वजनिक रूप से उसका अपमान करना बेहद दुखद है। अनुपम खेर, हर्षदीप कौर, शान, अलीशा चिनॉय, पलाश सेन, राजपाल यादव, वीर दास, जैस्मिन भसीन, अली गोनी और शिल्पा शेट्टी सहित कई हस्तियों ने दलेर मेंहदी का समर्थन किया है।

पंजाब के सेंटीमेंट दलेर मेहंदी के साथ?

दलेर मेंहदी के साथ उत्ताराखंड में हुई घटना को लोग उनका अपमान बता रहे हैं और कई लोगों ने तो मंत्री से माफी की मांग भी की है। पंजाब से जुड़े लोग खासकर दलेर मेंहदी के साथ नजर आ रहे हैं और उनके स्वास्थय के बारे में बात रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग दलेर के समर्थन में लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इससे यही लगता है कि पंजाब के सेंटीमेंट दलेर मेंहदी के साथ हैं। 


और पढ़ें