logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चकनाचूर होगा रिजीम चेंज का ख्वाब' संजय राउत के बहाने BJP ने कांग्रेस को घेरा

संजय राउत का दावा है कि देश में जल्द ही रिजीम चेंज होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि वियतनाम से राहुल गांधी के लौटते ही ऐसा होगा। अब इस पर बीजेपी ने क्या कहा?

regime change Controversy

संजय राउत और सुधांशु त्रिवेदी। (Photo Credit: PTI/ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के बयान पर सियासी हंगामा मच गया। उनका कहना है कि वियतनाम की यात्रा से राहुल गांधी के लौटते ही देश में तख्तापलट हो जाएगा। इसके अलावा संजय राउत ने अल्बीनिया में भड़की हिंसा से जुड़ी पोस्ट शेयर की और भारत समेत तमाम देशों को इससे सीखने की सलाह दी। अब बीजेपी ने संजय राउत के बयान पर न केवल प्रतिक्रिया दी, बल्कि कांग्रेस को भी घेरा। बीजेपी राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उनका यह ख्वाब शीशा की तरह चकनाचूर हो जाएगा।

 

सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा, 'बहुत विचित्र बात है कि परम श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे की विरासत का उत्तराधिकारी होने का दावा करने वाले लोग आज धर्म संस्कृति का विनाश करने वालों के साथ खड़े हैं। ये बड़े विश्वास से कह रहे हैं कि वियतनाम से आने दीजिए। रिजीम चेंज होगा।' 

 

यह भी पढ़ें: स्टारशील्ड: अमेरिका का खुफिया हथियार, कैसे मस्क का स्टारलिंक इससे जुड़ा?

'राहुल गांधी के बारे में संजय राउत के पास कौन सी जानकारी'

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि वह कौन सा सूत्र या रहस्य और जानकारी है, जो राहुल गांधी के बारे में संजय राउत के पास है। मगर कांग्रेस के नेताओं के पास नहीं है। वह कौन से षड्यंत्र के सूत्र हैं। 

 

 

 

'चकनाचूर होगा आपका ख्वाब'

त्रिवेदी ने आगे कहा, 'आश्वस्त रहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के जन-जन का विश्वास, शुभकामनाएं और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा के चलते हुए आपका यह ख्वाब जैसे पत्थर पर शीशा टकराकर चकनाचूर होता है। राष्ट्रभक्तों और 140 करोड़ देशवासियों के दृढ़ विश्वास के पत्थर से टकराकर चकनाचूर होने वाला है।'

उपद्रव पैदा करना चाहती हैं विदेश शक्तियां: बीजेपी

सुधांशु त्रिवेदी ने दोबारा अपना सवाल दोहराया और कहा, 'कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि संजय राउत के पास राहुल गांधी के बारे में वह जानकारी क्या है, जिसके बारे में कांग्रेस नेताओं को नहीं पता है। हर बार यह विदेश के सूत्र, विदेश की यात्रा और विदेश से जाने के बाद ही इस तरह की बातें करने का क्या औचित्य है। कभी विदेश से लौटने के बाद 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने की बात करना। कभी 'सुनामी' आने की बात करना। अब संजय राउत का यह बात करना... यह दर्शाता है कि ये सभी चीजें कहीं न कहीं अज्ञात और संदिग्ध शक्तियों के द्वारा संचालित हैं, जो सीमा पार से हमारे देश के अंदर उपद्रव पैदा करना चाहते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: टाइगर नहीं सलमान थे शिकार, हमले से पहले हुई थी गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी

संजय राउत ने क्या कहा था?

मुंबई में मीडिया से बातचीत में शिवसेना नेता संजय राउत ने देश में तख्तापलट की बात कही। उनका दावा है कि यह जल्द ही होने वाला है। जब उनसे राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हो जाएगा रिजीम चेंज, आप देखते रहिए। राहुल गांधी वियतनाम गए हैं न, आने के बाद देखो।' सजंय राउत के अलावा हाल ही में प्रशांत भूषण और नेहा बोरा भी रिजीम चेंज की बात कर चुकी हैं। नेहा बोरा ने अपने विवादित बयान में बांग्लादेश से सीख लेने तक की बात कही थी।


और पढ़ें