logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेटी ने भतीजे से रचाई शादी, मां ने घसीटा, बाप ने जमकर पीटा

बिहार के मधेपुरा के जिले में एक महिला को उनके माता-पिता ने बेरहमी से पीटा है क्योंकि महिला ने अपने भतीजे लगने वाले लड़के से शादी की थी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Daughter turns enemy after marrying nephew

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

बिहार के मधेपुरा जिले में एक प्रेम विवाह चर्चा का केंद्र बन गया है। जहां एक महिला ने अपने भतीजे के साथ शादी की थी। इसी प्रेम की वजह से महिला के माता-पिता ने कथित तौर पर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मां बाल पकड़कर बेटी को जमीन पर घसीटती नजर आ रही है, जबकि पिता उसके गले पर पैर रखे दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य देखकर लोग हैरान हैं।

 

यह मामला मधेपुरा के हसनपुरा गांव का है। गांव के ही रहने वाले बिट्टू कुमार और पूजा कुमारी एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों के घर आसपास हैं और रिश्तेदारी का भी संबंध बताया जाता है। परिवारों की नाराजगी के बावजूद दोनों ने करीब एक महीने पहले प्रेम विवाह कर लिया।

 

जैसे ही शादी की खबर गांव में फैली थी, तो यह मामला परिवार से निकलकर पंचायत तक पहुंच गया। पंचायत बैठी, बहस हुई और आखिरकार ऐसा फैसला सुनाया गया जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया। पंचायत ने दोनों को अलग करने की बात कही थी, साथ ही लड़के पक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

यह भी पढ़ें: गाय कर रही थी खेत की परिक्रमा, लोगों ने चमत्कार बताया, डॉक्टर ने बीमारी बता दी

पंचायत हार गई, प्यार नहीं

 

परिजन के तमाम दबाव के बावजूद दोनों एक-दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुए। बताया जाता है कि पंचायत के फैसले के बाद भी दोनों साथ रहने लगे। यही बात लड़की के परिवार को नागवार गुजर रही थी। 8 जून को लड़की के माता-पिता उसे समझाने के बहाने ससुराल से अपने घर ले आए। घर पहुंचते ही माहौल बदल गया। जिसके बाद लड़की को माता-पिता ने खूब पिटाई की थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

 

वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बेटी खुद को बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि उसके माता-पिता उस पर हमला कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रेम विवाह करने की सजा इतनी क्रूर हो सकती है?

 

यह भी पढ़ें: '370 रुपये की बिरयानी' पर हंगामा मचा, अब रेप पर जोक कस गए मधुर विरली

 

मां बोली- समाज में इज्जत चली गई

 

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब युवती की मां ने खुद बेटी की पिटाई करने की बात स्वीकार कर ली। उनका कहना है कि बेटी ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक से शादी की, जिससे पूरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है।

 

उधर लड़के के पिता का आरोप है कि पंचायत के फैसले के बाद उन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद एक लाख रुपये की व्यवस्था कर लड़की पक्ष को दे दी थी। इसके बावजूद उनकी बहू को जबरन घर ले जाकर प्रताड़ित किया गया। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि युवती की हत्या की कोशिश की गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना देनी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें: कटौती से परेशान महिला तकिया लेकर बिजली ऑफिस पहुंच गई, वीडियो वायरल

अब पुलिस के हाथ में मामला

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। युवती की शिकायत, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें