logo

ट्रेंडिंग:

10 मिनट डिलीवरी वाली कंपनी बढ़ती उम्र को करेगी धीमा? CEO ने खुद पहनी खास 'चिप'

जोमैटो की पैरेंट कंपनी ईटर्नल के फाउंडर-सीईओ दीपेंदर गोयल इन दिनों एक नई डिलाइस के कारण चर्चा में हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने टेंपल नाम की डिवाइस अपनी आंख के पास लगाई थी और दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस एजिंग को धीमा कर सकती है।

Deepinder Goyal

दीपेंद्र गोयल, Photo Credit: Raj Shamani

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

जोमैटो की पैरेंट कंपनी ईटर्नल के फाउंडर-सीईओ दीपेंदर गोयल हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट पर नजर आए थे। इस पॉडकास्ट में लोगों की नजर उनकी आंख के पास लगे एक डिवाइस पर गई। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि यह डिवाइस क्या है और दीपेंदर गोयल ने इसे अपनी आंख के पास क्यों लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस और कुछ नहीं बल्कि उनके वेंचर की नई डिवाइस 'टेंपल' हो सकता है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने इस नए डिवाइस का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 

 

बताया जा रहा है कि यह छोटा गोल्डन डिवाइस ब्रेन ब्लड फ्लो को रियल-टाइम मॉनिटर करता है। इससे पहले भी उन्होंने अपने माथे पर आंख के पास दाहिने ओर यह डिवाइस पहना था। यह डिवाइस दीपेंद्र गोयल के 'ग्रेविटी एजिंग हाइपोथेसिस' पर जारी रिसर्च का हिस्सा बताया जा रहा है। इस डिवाइस के जरिए दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन को मॉनिटर किया जाता है। दावा किया जा रहा है कि अगर यह रिसर्च सफल रही तो एजिंग यानी बढ़ती उम्र को धीमा किया जा सकेगा। 

 

यह भी पढ़ें-- 24 नहीं, 25 घंटे का हो जाएगा पृथ्वी पर एक दिन! वैज्ञानिकों का क्या है अनुमान?

क्यों खास है यह डिवाइस?

दिमाग में बहने वाले खूल को रियल टाइम में मॉनिटर करने के लिए इस डिवाइस का सहारा लिया जाता है। इसे हेल्‍थ-टेक के क्षेत्र में एक अहम गैजेट के तौर पर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जोमैटो और ब्‍लिंकिट की पैरेंट कंपनी ईटरनल कई एडवांस्‍ड टेक्‍नोलॉजी पर काम कर रही है। टेंपल उसके अहम प्रोजेक्‍ट में गिना जाता है। पहले भी यह जानकारी सामने आई थी कि टेंपल एक ऐसा गैजेट होगा, जिसे आम जिंदगी में रोजाना पहना जा सकेगा।

 

ग्रेविटी एजिंग हाइपोथेसिस से जुड़ी डिवाइस

करीब दो महीने पहले ही दीपेंद्र गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर सीरीज पोस्ट की,जिसमें ग्रेविटी एजिंग हाइपोथेसिस के बारे में बताया गया है।  उन्होंने कहा कि ग्रेविटी डायरेक्टली ह्यूमन एजिंग को इन्फ्लुएंस कर सकती है। न्यूटन ने नाम दिया, आइंस्टीन ने कहा कि यह स्पेस-टाइम बेंड करता है। मैं कहता हूं कि ग्रेविटी लाइफस्पैन शॉर्ट करती है। उन्होंने तीन आइडिया के बारे में भी लिखा। उन्होंने अपराइट पोस्चर से ब्रेन ब्लड में स्लाइट रिडक्शन, हाइपोथैलेमस और ब्रेनस्टेम न्यूरॉन्स की सेंसिटिविटी और इन कारणों का एजिंह रेगुलेट करने में रोल है। 

एजिंग को करेगा धीमा

दीपेंद्र गोयल ने लगातार जारी अपने रिसर्च प्रोजेक्ट के बारे में बताया था कि यह प्रोजेक्ट बढ़ती उम्र को धीमा करने पर फोकस कर रहा है। टेंपल डिवाइस ग्रेविटी एजिंग हाइपोथेसिस को टेस्ट करने का टूल बनेगा। दीपेंद्र गोयल ने कहा कि यह साइंटिफिक है लेकिन पारंपरिक नहीं है। दीपेंद्र गोयल के इस प्रोजेक्ट पर अभी रिसर्च जारी ही है। हालांकि, उनका मानना है कि अगर टेंपल प्रयोग सफल हुआ तो यह एक छोटी कंपनी बनेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ग्राहकों का विश्वास खोना मेरा काम नहीं है। 

 

यह भी पढ़ें-- OpenAI वाले सैम ऑल्टमैन तक परेशान हो गए, आखिर ऐसा क्या कर रहे AI Agents?

पहली बार लाइव दिखी डिवाइस 

राज शमानी के पॉडकास्ट पर दीपेंद्र ने जोमैटो, ब्लिंकिट और 10 मिनट की डिलीवर पर बात की। इस पॉडकास्ट में पूरे समय उनकी आंख के पास टेंपल डिवाइस लगा रहा। उन्होंने अपनी आंख और कान के बीच वाले हिस्से में इस डिवाइस को लगाया है। इससे पहले उन्होंने इस डिवाइस के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा था और इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की थी लेकिन लाइव किसी इवेंट या पब्लिक प्लेटफॉर्म पर उन्होंने पहली बार इस डिवाइस को दिखाया और दिखाया ही नहीं बल्कि पूरे टाइम इस डिवाइस को अपनी आंख के पास लगाए रखा। 

Related Topic:#Technology

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap