logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली के कारोबारी को गोल्डी बराड़ से मिली धमकी, 5 करोड़ की फिरौती मांगी

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक करोबारी को गोल्डी बराड़ के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। 5 करोड़ की रंगदारी की भी मांग की गई है। कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है और सुरक्षा की मांग की है।

Gangster Goldy Brar

सांकेतिक तस्वीर। (Photo Credit- Chat GPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के पंजाबी बाग में एक कारोबारी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि उसे विदेश में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है। मैसेज में शख्स ने खुद को मनीष खरखोदा बताते हुए कहा कि वह गोल्डी बराड़ का छोटा भाई है। उसने 5 करोड़ रुपये की मांग की है। उसने कहा, अगर पैसे नहीं दिए तो कारोबारी या उसके परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे। 

 

पीड़ित कारोबारी ने पंजाबी बाग थाना में शिकायत की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ऑडियो मैसेज विदेशी नंबर से मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें: लखीमपुर: न मकान पर कब्जा, न ताऊ का विवाद, बच्चे की कहानी फर्जी निकली

कारोबारी ने क्या बताया? 

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी राजकुमार वालिया पंजाबी बाग इलाके में रहते हैं और क्लब रोड पर उनका लाउंज और बार है। उन्हें 18 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला। जिस नंबर से मैसेज आया, वो नंबर विदेश का था। भेजने वाले ने गोल्डी बराड़ का नाम लेते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की। उसने पैसे न देने पर कारोबारी और परिवार के सदस्य को जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि पहले परिवार के किसी सदस्य को मारेंगे, उसके बाद रकम बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर देंगे। 

दूसरे दिन भी मिली धमकी 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन 19 जुलाई की दोपहर को एक अन्य विदेशी नंबर से उनके फोन पर दो बार कॉल आई। इस बार शख्स ने खुद को 'मनीष खरखौदा' बताते हुए कहा कि वह गोल्डी बरार का छोटा भाई है। शख्स ने दोबारा पांच करोड़ रुपये की मांग की और अंजाम भुगतने की धमकी दी। 

पुलिस कर रही है मामले की जांच 

कारोबारी ने पुलिस को ऑडियो मैसेज सौंप दिया है। अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है विदेशी नंबरों से जो काल व मैसेज आए हैं, उनकी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिसा पता लगा रही है कि इस धमकी के पीछे वाकई गोल्डी बरार गैंग का हाथ है या किसी स्थानीय बदमाश ने ये धमकी दी है। 


और पढ़ें