logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कृष्ण भगवान टेढ़े', धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर मचा हंगामा

धीरेन्द्र शास्त्री ने कृष्ण भगवान और राम भगवान की तुलना की थी, जिसमें उन्होंने कृष्ण भगवान को टेढ़ा और राम भगवान को सीधा कह दिया। इसी वीडियो को देखकर लोगों ने धीरेन्द्र शास्त्री का विरोध किया।

Dhirendra

धीरेन्द्र शास्त्री, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ने कृष्ण भगवान को लेकर ऐसा बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें धीरेन्द्र शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण जी की तुलना की, जहां उन्होंने श्रीकृष्ण भगवान का अपमान किया। धीरेन्द्र ने श्रीकृष्ण भगवान के खड़े होने के अंदाज से लेकर गर्दन और वृंदावन धाम तक को टेढ़ा कह दिया। इसके साथ ही राम भगवान को सीधा कहा है। धीरेन्द्र शास्त्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां कई लोग उनकी बातों का विरोध जता रहे हैं।

 

धीरेन्द्र शास्त्री ने यह विवादित बयान मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कथा वाचन के दौरान दिया। उन्होंने भगवान कृष्ण और राम भगवान की तुलना की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने धीरेन्द्र शास्त्री की भाषा को लेकर विरोध किया। धीरेन्द्र शास्त्री ने अपने बयानों को लेकर अब तक कोई सफाई नहीं दी है।

 

यह भी पढ़ें:  न प्रवचन, न चमत्कार, वृंदावन के 19 साल के बाबा के पीछे क्यों दीवाने हुए Gen-Z?

क्या बोले धीरेन्द्र शास्त्री?

वायरल वीडियो में धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा, तुम्हारे वाले की एक भी फोटो नहीं है, जिसमें वह सीधे देख रहे हों। तुम्हारे वाले खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े, पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लचकाए और गर्दन टेढ़ी रखे, फिर टेढ़े होकर बंसी बजाते हैं। जबकि हमारे वाले चलते भी सीधे, नाम भी सीधा है, जो दिखते भी सीधे और चलते भी सीधे हैं। तुम्हारे वाले का नाम भी टेढ़ा, दिखते भी टेढ़े और चलते भी टेढ़े हैं।

इसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा, हमारे वाले का धाम भी सीधा अयोध्या। जबकि तुम्हारे वाले का धाम बोलने में टेढ़ा वृंदावन। तुम्हारे ठाकुर जी तो बंसी बजाते हैं, बंसी बजाना कोई थोड़ी है। वीडियो के आखिर में धीरेन्द्र ने गाते हुए कहा, बंसी बजाना खेल भी है, लेकिन धनुष चलाना कोई खेल नहीं।

 

यह भी पढ़ें: चर्च में प्रार्थना कर रहे थे पादरी, सिर पर क्रूस गिरने से हुई मौत; Video वायरल

 

इसके बाद भी धीरेन्द्र शास्त्री नहीं रुके और कहा, 'गायों को चराना तो खेल है, बंदरों को नचाना खेल नहीं।' उन्होंने यह भी कहा, 'तुम कहोगे कि हमारे वाले तो पर्वत उठा लेते हैं, यह कोई बड़ी बात है क्या? हमारे वाले भगवान के चेले ने तो पूरा पर्वत ही उड़ा दिया।'


और पढ़ें