इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के कैथोलिक चर्च में एक चौंकाने वाला हादसा हुआ, जहां एक पादरी प्रार्थना करा रहे थे। प्रार्थना का वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था, तभी पादरी के पीछे दीवार पर लगा क्रूस उन पर गिर गया। मौके पर ही पादरी की मौत हो गई। इस घटना को देखने के बाद न सिर्फ चर्च में मौजूद लोग हैरान रह गए, बल्कि कई लोगों की आंखें भी नम हो गईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर देश के कई लोग दुख जता रहे हैं।
यह घटना 17 अक्टूबर की शाम को हुई थी, जब ग्वायाकिल के आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प चर्च में शाम की प्रार्थना हो रही थी। प्रार्थना शुरू हुए लगभग 27 मिनट बीत चुके थे। उसके बाद पादरी पर क्रूस गिर गया। इससे चर्च में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, मृत पादरी का नाम पैट्रिसियो सांचेज था, जिनके निधन पर कई लोगों के बीच शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें: पति के साथ चिड़ियाघर घूमने गई महिला, प्रेमी के साथ हुई फरार; CCTV फुटेज वायरल
वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पादरी प्रार्थना कर रहे हैं। पादरी के पीछे दीवार पर लकड़ी का क्रूस टंगा हुआ था, जो अचानक सीधे पादरी पर गिर गया। क्रूस सीधे पादरी के सिर पर लगा, जिसे देखकर वहां मौजूद महिलाएं रोने लगीं।
जिस चर्च में यह हादसा हुआ था, वहां के ग्वायाकिल महाधर्माध्यक्षीय कार्यालय के अधिकारियों ने पादरी पैट्रिसियो सांचेज की मौत की पुष्टि की है। साथ ही उनके दोस्तों और धार्मिक समुदाय के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। जानकारी के लिए बता दें कि पैट्रिसियो सांचेज मोस्ट होली रिडीमर धर्मसभा से जुड़े हुए थे, जो एक रोमन कैथोलिक धार्मिक संघ है और लगभग 1732 में स्थापित हुआ था। इस संघ की मौजूदगी फिलहाल 80 देशों में है।
यह भी पढ़ें: 'पवित्रता चेक करने का कौन सा थर्मामीटर है?' प्रेमानंद पर भड़कीं अल्का लांबा
अचानक क्रूस कैसे गिरा?
सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि यह क्रूस अचानक पादरी पर कैसे गिर गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह केवल एक हादसा था या किसी व्यक्ति की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ।