उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक मामला सामने आया है जहां IIMT यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक छात्र की बुरी तरह पिटाई की गई। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पीड़ित छात्र नमाज पढ़कर वापस लौट रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उसे जबरन होली खेलने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि छात्र ने रंग लगाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई।
बताया गया कि छात्र अपने हॉस्टल की ओर जा रहा था, तभी गेट पर मौजूद कुछ अन्य छात्रों ने उसे रोक लिया। वहां मौजूद लड़के होली खेल रहे थे, जिन्होंने छात्र को रोककर उसके साथ बदतमीजी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: नाचने का मन था, घरातियों ने बंद कराया DJ, दुल्हे और बारातियों को दौड़ाकर पीटा
यूनिवर्सिटी और पुलिस की कार्रवाई
ऐसा दावा किया जा रहा है कि हमलावर छात्रों ने न केवल उसका कुर्ता फाड़ दिया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। यूनिवर्सिटी प्रशासन के कर्मचारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि परिसर में छात्र के साथ मारपीट हुई है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अब उन कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिनकी वजह से यह विवाद खड़ा हुआ।
यह भी पढ़ें: मैच तो बाद में खेलेगा पाकिस्तान, मीम ने ही मुश्किल कर दी राह
सोशल मीडिया का दावा
सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें घटना को एक सांप्रदायिक रंग दे दिया है। जिस छात्र के साथ मारपीट हुई है उसने पुलिस को पूरी बात बताई है, हालांकि पुलिस असली वजहों का पता लगाने में जुटी है।