पाकिस्तान की क्रिकेट टीम एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की दौड़ में फंस गई है। इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद अब टीम के लिए आगे का रास्ता बहुत कठिन नजर आ रहा है। पाकिस्तान के इस खराब स्थिति और सेमीफाइनल तक पहुंचने की अनिश्चितता को सोशल मीडिया पर एक मजेदार मीम के जरिए दिखाया गया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। टीम की किस्मत अब उनके अपने खेल से ज्यादा दूसरी टीमों के नतीजों और 'नेट रन रेट' समीकरणों पर टिकी हुई है।
इंटरनेट पर 'इंडियन आइडल' शो के एक सीन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है। इस मीम में दिखाया गया है कि जज यानी दूसरी टीमें पाकिस्तान से कह रहा हैं कि 'आप सेमीफाइनल में नहीं आ सकते।' इसके जवाब में पाकिस्तानी खिलाड़ी (बाबर आजम) का चेहरा लगाकर मजाकिया अंदाज में कहा कि 'तो मेरेको कहां आना है।' यह मीम क्रिकेट फैंस के बीच काफी शेयर किया जा रहा है क्योंकि यह टीम की वर्तमान लाचारी को बखूबी बयां करता है।
यह भी पढ़ें: 'एपस्टीन फाइल्स दबाने के लिए मुझे बदनाम किया...', अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा आरोप
कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल में पाकिस्तान?
पाकिस्तान का आगे का रास्ता अब खुद के खेल से ज्यादा दूसरों के भरोसे है। टीम तभी आगे जा पाएगी जब इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को बहुत बड़े अंतर से हरा दे और फिर पाकिस्तान भी श्रीलंका को एक तरफा मुकाबले में हरा दे। इससे पाकिस्तान का रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो सकता है। लेकिन अगर न्यूजीलैंड अपना मैच जीत गया या फिर बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाया, तो पाकिस्तान का सफर वहीं खत्म हो जाएगा और बिना कुछ किए ही वलर्ड कप से बाहर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: रील बना रही ट्रांसजेंडर को सिपाही ने किस कर लिया, वायरल हुआ वीडियो
पॉइंट्स टेबल में टीमों की ताजा स्थिति
अभी के आंकड़ों के अनुसार, इंग्लैंड 4 अंकों के साथ टॉप पर है और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उनका रन रेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है। पाकिस्तान के पास अभी केवल 1 अंक है और उनका रन रेट काफी नीचे है। श्रीलंका की टीम अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। अब सबकी नजरें शनिवार को होने वाले पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले पर टिकी हैं।