logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लिफ्ट में पेशाब की और पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

मुंबई के एक बिल्डिंग की लिफ्ट में एक डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर पेशाब पी लिया। सोसाइटी ने लिफ्ट की सफाई कराई और आरोपी डिलीवरी बॉय के खिलाफ पुलिस कंप्लेन कराने की प्रक्रिया शुरू की है।

delivery boy

डिलीवरी बॉय, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक डिलीवरी बॉय पर आरोप लगा है कि उन्होंने सोसाइटी की लिफ्ट में पेशाब पी लिया था। यह मामला तब सामने आया जब सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप में बताया कि लिफ्ट में बदबू आ रही थी। तब लोगों ने समझा कि शायद कुत्ते ने लिफ्ट में गंदगी फैलाई होगी। सोसाइटी के लोगों ने लिफ्ट का सीसीटीवी फुटेज देखा तो सामने आया कि डिलीवरी बॉय ने पहले लिफ्ट में पेशाब किया, फिर उसी पेशाब को पी लिया। लिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह घटना चेंबूर के तिलक नगर की अक्षय को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की है, जहां सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे यह घटना हुई थी। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सोसाइटी के लोग हैरान रह गए। सोसाइटी के लोगों ने लिफ्ट साफ कराया, साथ ही डिलीवरी बॉय के खिलाफ पुलिस कंप्लेन कराने की प्रक्रिया शुरू की है।

 

यह भी पढ़ें: 'अपनी सुरक्षा खुद करें...', खुशबू पाटनी ने लड़कियों को दी बंदूक खरीदने की सलाह

CCTV फुटेज कैसे हुई वायरल?

इस घटना के सामने आते ही सोसाइटी की मैनेजमेंट ने लिफ्ट की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। तब से न सिर्फ डिलीवरी बॉय की हरकतों पर सवाल उठ रहा है, बल्कि डिलीवरी कंपनी पर भी सवाल उठ रहा है। सोसाइटी के लोगों ने फूड डिलीवरी कंपनी को सोशल मीडिया पर टैग किया। साथ ही कंपनी के कस्टमर केयर को भी कॉल किया। सोसाइटी के लोगों के अनुसार, कस्टमर केयर ने उन्हें बताया कि कंपनी ने आरोपी डिलीवरी बॉय को नौकरी से निकाल दिया। हालांकि लोगों ने कहा कि सिर्फ नौकरी से निकालना काफी नहीं है।

इस मामले को लेकर पुलिस कंप्लेन कराने से पहले डिलीवरी बॉय को फोन किया था, लेकिन नंबर अमान्य बता रहा था। तो लोगों ने फैसला किया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कंप्लेन कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए। थाने में जाने के बाद लोगों ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ गंदगी फैलाने को लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 'जल्दी बोल, सुबह पनवेल निकलना है', कमेंट पर भड़के प्रोफेसर ने कॉलर पकड़ा लिया

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

इस घटना ने स्वच्छता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ सोसाइटी के लोगों का कहना है कि फूड डिलीवरी कंपनी को सभी डिलीवरी बॉय को ट्रेनिंग देनी चाहिए, ताकि साफ-सफाई को लेकर कोई चूक न हो। फिलहाल सोसाइटी के लोगों ने लिफ्ट साफ कराया और पुलिस कंप्लेन कराने की तैयारी में जुटी है।


और पढ़ें