logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तपती धूप में लंगर लगाकर बांट दी शराब वाली चुस्की, वीडियो वायरल; अब हुआ गिरफ्तार

चंडीगढ़ में ठेके के बाहर मुफ्त वोदका चुस्की बांटने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने डीजे मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। अब ठेकेदार पर भी ऐक्शन की तैयारी है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

पंजाब और चंडीगढ़ की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-9 की पॉश मार्केट में एक शराब ठेके के बाहर खुलेआम शराब का लंगर लगाने का मामला सामने आया है। यहां नए शराब ब्रांड के प्रमोशन के लिए ठेके के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को बर्फ के गोलों यानी चुस्की में वोदका मिलाकर मुफ्त में बांटी गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने डीजे मालिक राजेश सचदेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में साफ लिखा है कि ठेके के बाहर सरेआम लोगों को नई शराब पिलाई जा रही थी।

 

इस स्टॉल पर लोगों को जामुन के फ्लेवर वाली बर्फ की चुस्की दी जा रही थी जिसमें वोदका का नशा मिलाया गया था। वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टॉल के आसपास युवाओं की बड़ी भीड़ जमा है और कई लोग अपने हाथों में शराब वाली चुस्की लिए खड़े हैं।

 

यह भी पढ़ें: छुट्टी मनाने गए थे, ट्रैफिक में फंस गए, हिमाचल में सुकून की तलाश में आई 'आफत'

खुद वायरल किया वीडियो

शराब ठेकेदार ने इस काम का वीडियो खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला था। जब मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और लोग इसके बारे में बातें करने लगे तो ठेकेदार ने वीडियो डिलीट कर दिया लेकिन तब तक यह वीडियो वायरल हो गया था।

हैरानी की बात यह है कि यह शराब का लंगर कई घंटों तक बिना किसी डर के चलता रहा लेकिन पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस जगह यह आयोजन हुआ वहां से मात्र 300 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का कार्यालय, डीजीपी और एसएसपी कार्यालय मौजूद हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद जब मामला मीडिया में उठा तब जाकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की।

 

यह भी पढ़ें: KYC के चक्कर में रुकी थी पेंशन, 90 साल की सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची बहू

डीजे मालिक की गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने डीजे मालिक राजेश सचदेवा को गिरफ्तार किया है जिसने उस दिन वहां डीजे लगा रखा था। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने कहा कि संबंधित शराब ठेके के लाइसेंस होल्डर को नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब मांगा गया है।


और पढ़ें