logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुपरमार्केट का फ्रिज हैक हो सकता है? फ्रांस में हैकरों ने हीट बढ़ाई, खाना खराब

फ्रांस में हैकरों ने सैकड़ों सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर का तापमान 50 डिग्री तक बढ़ा दिया। इससे अंदर रखे खाने के सामान बड़ी मात्रा में खराब हो गए।

Frace Cyber attack AI Image ChatGPT

फ्रांस के सुपरमार्केट पर साइबर अटैक। AI इमेज। Photo Credi: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फ्रांस में हैकरों ने रातोंरात सैकड़ों सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया। इससे आग लगी और बड़ी मात्रा में खाना खराब हो गया। पेरिस के प्रॉसिक्यूशन ऑफिस ने सोमवार, को कहा कि यह बड़े पैमाने का हमला है। फ्रांस की कई बड़ी खाद्य रिटेल कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े फ्रिज को निशाना बनाया जा रहा है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी (ANSSI) को जांच के निर्देश दिए हैं। फ्रांस यूरोप के दूसरे देशों के साथ संपर्क में है, ऐसे हमलों से वे भी प्रभावित हो सकते हैं। अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि फ्रांस की दूसरी कंपनियों को खतरा तो नहीं है।

यह भी पढ़ें: फ्रांस में मचा है जोरदार हंगामा, मांग मान ली तो सरकार पर क्या असर होगा?

किस कंपनी पर कितना असर?

कैरेफोर कंपनी का कहना है कि उसके 80 सुपरमार्केट प्रभावित हुए हैं। फ्रांस में करीब 490 स्टोर चलाने वाली मोनोप्री के मुताबिक उसके 5 प्रिशथ स्टोर प्रभावित हुए। इंटरमार्शे की कंपनी लेस मुस्केतेयर्स का कहना है कि 150 स्टोर में फ्रिज रातभर छह घंटे तक 50 डिग्री तक गर्म किए गए। सेहत के खतरे से बचने के लिए प्रभावित सारा खाना फेंक दिया गया। कोऑपरेटिव यू के सीईओ डोमिनिक शेल्चर ने कहा कि उनका समूह भी निशाना बना। उन्होंने X पर लिखा कि ताजे खाने को बचाने वाले उपकरणों को निशाना बनाना बेहद गंभीर और पहली घटना है। 

 

 

लोग क्या कह रहे हैं?

रॉयटर्स ने पेरिस के एक शख्स गीर्ट दे क्लेर्क के हवाले से लिखा, 'मध्य पेरिस के एक इंटरमार्शे स्टोर पर कर्मचारियों को पिघला हुआ जमा खाना बड़े कचरा कंटेनर में फेंकते देखा। टूटे डिब्बों से पिघली आइसक्रीम सड़क पर बह रही थी।'

 

अभी पूरे उद्योग के नुकसान का अनुमान नहीं आया है। इंटरमार्शे के सीईओ तिएरी कोतियार ने BFM TV से कहा कि इस हमले से एक दिन में देशभर में करोड़ों यूरो का नुकसान होगा। उन्होंने लाखों यूरो की बर्बादी की बात कही है।

 

यह भी पढ़ें: फ्रांस में हिंसा के बाद 400 स्कूल बंद, क्यों भड़के छात्र, वामपंथी इसके पीछे?

हमला कैसे हुआ है?

सुपरमार्केट के ठंडे हिस्सों को आम तौर पर कंट्रोल पैनल चलाते हैं। ये पैनल पूरे स्टोर के फ्रिज और फ्रीजर संभालते हैं और इंटरनेट से जुड़े होते हैं, जिससे मेंटेनेंस कंपनियां कहीं से भी इन्हें ठीक कर सकें। ANSSI ने डेनमार्क की कंपनी डैनफॉस के सॉफ्टवेयर में खामी पहचानी है। 

 

डैनफॉस ने कहा कि उसे फ्रांस में सीमित संख्या के रेफ्रिजरेशन मैनेजमेंट सिस्टम को प्रभावित करने वाली घटनाओं की जानकारी है। कंपनी के मुताबिक प्रभावित यूनिट पुराने फर्मवेयर पर चल रही थीं। ग्राहकों को लंबे समय से सिस्टम अपडेट रखने और पुराने सिस्टम को नई पीढ़ी के सिस्टम पर ले जाने की सलाह भी दी गई थी। यहीं कोई छेड़छाड़ हुई, जिसकी वजह से ऐसे नतीजे सामने आए।

क्या पहले भी खामियां सामने आईं थीं?

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक साइबर सुरक्षा फर्म क्लैरोटी की टीम82 ने 9 अगस्त को डैनफॉस AK-SM 800A कंट्रोलर की खामियों पर शोध प्रकाशित किया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि डैनफॉस के सॉफ्टवेयर अपडेट उन खामियों को दूर करते थे, जिनसे हैकिंग हो सकती थी। 

 

सेकोइया थ्रेट डिटेक्शन एंड रिसर्च के विश्लेषक फेलिक्स एमे ने बताया कि स्पेन, पुर्तगाल, पोलैंड, जर्मनी और बेल्जियम भी प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी ही गड़बड़ियां अगस्त के आखिर में अमेरिका के करीब एक दर्जन आर्मी कैंटीन में भी आई थीं, जहां फ्रिज प्रभावित होने से खाना खराब हुआ था।

रिटेल संगठनों क्या कह रहे हैं?

फ्रांस के रिटेल संगठन फेडरेशन डु कॉमर्स एट डे ला डिस्ट्रिब्यूशन (FCD) ने डैनफॉस से पारदर्शिता की मांग की। संगठन के मुताबिक सुपरमार्केट उपभोक्ताओं की सुरक्षा और जल्द सामान्य संचालन चाहते हैं। FCD ने कहा कि कुछ प्रभावित स्टोर फिर चालू हो चुके हैं। यूरोपीय रिटेल संगठन यूरोकॉमर्स की महानिदेशक क्रिस्टेल डेलबेर्ज ने कहा कि यह घटना चौंकाने वाली है। 

नीदरलैंड में क्या हुआ?

डच रिटेलर अहोल्ड डेलहाइज ने बताया कि उसके नेटवर्क पर सुरक्षा संबंधी समस्या है और एहतियातन कई सिस्टम बंद किए गए हैं। कंपनी नीदरलैंड की सबसे बड़ी सुपरमार्केट चेन अल्बर्ट हाइन चलाती है और अमेरिका में भी बड़ा कारोबार रखती है। स्मार्टफोन ऐप पर एक मैसेज दिखाया गया कि साइबर सुरक्षा की वजह से सामानों की डिलीवरी नहीं हो सकती। अल्बर्ट हाइन की करीब 10 प्रतिशत बिक्री ऑनलाइन ऑर्डर से आती है। फिजिकल स्टोर खुले रहे हैं।


और पढ़ें