logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुर्के में थी लड़की, लड़के ने मारी लात, तमाशबीन बने रहे लोग

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक बुर्कानशीं महिला के साथ बदसलूकी हुई है। हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़ें रिपोर्ट।

Google Gemini

AI इमेज। प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक बुर्का पहने महिला के साथ बदसलूकी हुई है। गढ़ीपुख्ता इलाके में एक पर्दानशीं महिला को पीटा गया है। थानाभवन इलाके की एक युवती अपनी भाभी के साथ गांव में डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी। लौटते समय मुंडेट खादर गांव के रहने वाले मंजीत ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। 

लड़की, एक गली में तेजी से जान बचाने के लिए भाग रही थी। तभी मंजीत आया और उसे अचानक पकड़ लिया। वह लड़की को गली में घसीट कर ले गया और उसे मारने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो उसका हाथ मरोड़ दिया। उसे जमीन पर गिराया और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: DJ वाले को बारातियों ने पीटा, फिर पुलिस ने बारातियों पर जमकर बरसाई लाठी

तमाशा देखते रहे लोग, बचाने कोई नहीं आया

युवती के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कोई पीड़िता को बचाने नहीं आया। हंगामा मचा तो आरोपी मौके से भाग निकला।  चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे आरोपी मौके से भाग निकला। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रही है।

पीड़िता के घरवालों ने दी तहरीर

पीड़िता ने घर जाकर अपने परिवार को सारी बात बताई। परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी है। महिला के पिता की शिकायत पर थाने में मंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 



यह भी पढ़ें: 'गेट आउट', BJP मंत्री सड़क पर कर रहे थे प्रदर्शन, गुस्साई महिला ने लगा दी क्लास

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

पुलिस अब आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। लोग इस घटना के बाद से ही गुस्से में हैं। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें