गूगल कुछ खास मौकों पर गूगल डूडल जारी करता है। यह एक फीचर इमेज है जो गूगल के होम पेज पर दिखाई देती है। इस बार गूगल ने गूगल डूडल में कुछ ऐसा दिखाया जिससे लोगों का मन इडली के लिए ललचा गया होगा। गूगल ने भारत की मशहूर साउथ इंडियन डिश इडली को लेकर एक डूडल जारी किया। इस डूडल में गूगल का लोगो केले के पत्ते पर सजी इडली और इसके साथ कटोरियों में चटनी को दिखाया गया है। यह एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय थाली की तरह दिखाई दे रहा है, जिसमें गूगल का लोगो लगा है। गूगल ने भारत के खानपान संस्कृति और इडली के सवाद को समर्पित यह डूडल जारी किया है।
गूगल ने लिखा कि आज का डूडल इडली का जश्न मनाता है, जो चावल और उड़द दाल से बने एक स्टीम्ड, साउथ इंडियन डिश है। यह किसी विशेष दिन या सालगिरह के लिए नहीं, बल्कि इडली के सांस्कृतिक और स्वास्थ्य महत्व को दिखाने के लिए बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले गूगल डूडल सिर्फ कोई जश्न मनाने के लिए ही जारी किया जाता था। हाल ही में गूगल ने अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल डूडल जारी किया था।
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान-UAE से मिल रही धमकियां' बैड्स ऑफ बॉलीवुड विवाद में नया दावा
क्या खास है गूगल डूडल में?
Google ने अपने लोगो को एक केले के पत्ते पर साउथ इंडियन थाली की तरह दिखाया है। डूडल बिल्कुल दक्षिण भारत के पारंपरिक व्यंजन-परोसने की शैली में बनाया गया है। इडली और इसके साथ परोसी जाने वाली चटनी की मदद से डूडल में Google लिखा है, जो इसे और भी खास बना देता है।
- G- यह अक्षर चावल के दानों बनाया गया है।
- O- पहला 'o' एक कटोरी में इडली-बैटर यानी घोल को दिखाता है, जो फर्मेंटेशन प्रोसेस को दिखाता है।
- O- दूसरा 'o'इडली स्टैंड या उस बर्तन को दिखाता है जिस पर इडली स्टीम होती है।
- G- चौथे नंबर पर इस्तेमाल होने वाले 'G' में स्टीम होकर बनी इडली को दिखाया गया है।
- L- इस अक्षर में सांभर की कटोरियां और मेंदू वडा दिखाया गया है।
- E- इस अक्षर में चटनी और एक इडली दिखायी गई है
इस तरह गूगल ने अपने डूडल में भारत की इस खास डिश को दिखाया है। यह केले के पत्ते पर परोसा हुआ दिखाया गया है, जो पारंपरिक दक्षिण भारतीय थाली की तरह है।
यह भी पढ़ें: सारी ट्रेनें तो बुक हो गईं, दीपावली पर घर कैसे जाएं? यहां पढ़ें टिप्स
सोशल मीडिया पर छाई इडली
गूगल ने इस डूडल के जरिए सोशल मीडिया पर एक चर्चा शुरू कर दी है। लोगों ने अपनी प्लेट में सजी इडली के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'I Love Idli' इसके साथ ही कुछ लोग इडली खाने के फायदे भी बता रहे हैं। वहीं एक महिला ने लिखा, आज गूगल ने भी डूडल के जरिए इडली के लिए अपना प्रेम दिखाया। यह एक साउथ इंडियन डिश है लेकिन हर भारतीय इसे पसंद करता है।
वहीं एक महिला ने लिखा कि इडली इतना अच्छा फूड है कि गूगल को भी यह पसंद आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर गूगल डूडल की तस्वीर के साथ यह लिखा था।
गूगल इंडिया ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इडली एक ऐसी डिश है जिसे कभी भी खाया जा सकता है। गूगल ने लिखा, 'आज के डूडल के साथ हम इडली को सेलिब्रेट कर रहे हैं, जो हर जगह घर जैसा अनुभव करवाती है।'