logo

ट्रेंडिंग:

कभी कच्छे में घूमे, कभी डांसर से बदसलूकी, MLA गोपाल मंडल हैं कौन?

बिहार में JDU के विधायक गोपाल मंडल ने एक शर्मनाक बयान दिया है, जिस पर हंगामा बरपा है। क्या है पूरा मामला, विस्तार से समझिए।

Gopal Mandal

गोपाल मंडल। (Photo Credit: Social Media)

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल ने होली कार्यक्रम के दौरान एक महिला डांसर के गाल पर नोट चिपकाया है। उन्होंने महिला के साथ कथित तौर पर अभद्रता की और कहा कि वह रोज 'किस' करते हैं। अपने वीडियो पर वह बुरी तरह से घिरे हैं। विपक्षी दलों के नेता उनके निष्कासन की मांग कर रहे हैं।

नवगछिया में होली मिलन का कार्यक्रम हो रहा था। 9 मार्च को उन्होंने यह हरकत की, विवादित बयान दिया और खुद भी अश्लील गाना गाते नजर आए। महिला कलाकार डांस कर रही थी, जब उसके साथ यह हरकत हुई। सिर्फ दो दिनों में उन्होंने ऐसा कांड किया है कि हर तरफ उनके नाम की चर्चा हो रही है।

महिला के गाल पर चिपकाए पैसे
महिला डांसर मंच पर चढ़कर डांस कर रही थी, तभी वह मंच पर आ धमके। उन्होंने महिला का हाथ पकड़ा और डांस करने लगे। उन्होंने पैसे भी लुटाए। महिला के हाथ में पैसे न देने की जगह, उनकी गाल में चिपका दिया। उनकी हरकतें यहीं नहीं रुकीं।

यह भी पढ़ें: 80 बंधक रिहा, BLA के 13 लड़ाके मारे गए; ट्रेन हाईजैक की अब तक की कहानी

 

गंदे बयानों की वजह से ट्रोल हो गए
गोपाल मंडल ने कहा, 'मैं एक कलाकार हूं, नेता भी हूं, अभिनेता भी हूं। मैं तो रोज चुम्मा लेता हूं। बच्ची को आगे बढ़ाने के लिए, उसे उत्साह देने के लिए चुम्मा ले ही लिया, तो क्या हुआ। मैं उत्साह बढ़ाना चाहता हूं। हम चुम्मा लेते रहते हैं, कभी इसको, तो कभी उसको। अरे हमको जितना वायरल करना है कर दो। कोई अपनी बच्ची का चुम्मा नहीं लेता है क्या। हमें कोई दिक्कत नहीं है। मैंने बच्ची को चुम्मा दिया और उसका उत्साह बढ़ाया है।'

'विवादित गाना भी गाया'
गोपाल मंडल ने एक बेहद अश्लील गाना भी गाया है। गाने के बोल ऐसे हैं, जिन्हें लिख नहीं सकता। उन्होंने फूहड़ गीत गाया है। मंच वह उछलते आए हैं। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने उनकी आलोचना की है और इस्तीफा मांगा है। उन्हें सोशल मीडिया पर भी लोग बुरा-भला लिख रहे हैं। लोग उन्हें संस्कारों को लेकर भी घेर रहे हैं।

पहले भी कर चुके हैं कई कांड
गोपाल मंडल, गोपालपुर विधानसभा से 5 बार लगातार विधायक हैं। वह अस्पताल में बंदूक लेकर घुस जाते हैं। साल 2023 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। वह जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर हाथ में रिवॉल्वर लेकर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: 4 हिस्से, मकसद आजाद बलूच, BLA के बनने से फैलने तक की कहानी क्या है?

 

उन्होंने सफाई में कहा था कि वह आत्मरक्षा में रिवॉल्वर लेकर चलते हैं। एक बार गोपाल मंडल पटना-नई दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन में कच्छा-बनियान में घुस गए थे। यात्रियों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।

कौन हैं गोपाल मंडल?
गोपाल मंडल का असली नाम नरेंद्र कुमार नीरज है। वह साल 2005 से ही वह जीतते आ रहे हैं। गोपालपुर विधानसभा उनका गढ़ है। वह जेडीयू के चर्चित चेहरों में से एक हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap