logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सरपंच, MLA या मंत्री को कुछ नहीं मानता', मासूम शर्मा के शो में जमकर हुई मारपीट

हरियाणावी सिंगर मासूम शर्मा ने अपने एक शो के दौरान एक पूर्व सरपंच और उनके युवा समर्थकों को स्टेज से नीचे जाने के लिए कह दिया। इस दौरान जमकर विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई।

masoom sharma

मासूम शर्मा के शो में विवाद, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में घइर गए हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर चिल्लाते हुए नीचे उतरने को कह दिया। इस दौरान मासूम शर्मा ने कहा कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो या फिर कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और बाद में धक्का-मुक्की की नौबत तक आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मासूम शर्मा 18 फरवरी को अपनी बहन कविता शर्मा और बहनोई धर्मवीर की शादी की सिल्वर जुबली के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में गए थे। धर्मवीर यूट्यूब पर धरमू के नाम से मशहूर हैं। इस कार्यक्रम में उनके कई दोस्त, रिश्तेदार और गांव के लोग शामिल थे। रात के 11 बजे जब यह विवाद हुआ उस समय करीब 400 लोग वहां मौजूद थे। 

 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैच में ड्रिंक ब्रेक के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत

 

पहले ही गाने पर हुआ विवाद

मासूम शर्मा जब परफॉर्मेंस के लिए स्टेज पर पहुंचे तो वहां पहले से पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा और कुछ युवा बैठे थे। मासूम शर्मा के स्टेज पर आने से पहले कुछ अन्य कलाकार शो कर रहे थे। इस दौरान यह सभी लोग स्टेज पर बैठे रहे। जब मासूम शर्मा मंच पर आए तो वह स्टेज पर बैठे लोगों को देखकर भड़क गए। मासूम शर्मा ने स्टेज पर बैठे लोगों को नीचे जाने के लिए कह दिया। बाउंसर उन्हें स्टेज से नीचे जाने के लिए कहने लगे और इसी दौरान युवाओं को गुस्सा आ गया और विवाद हो गया। युवाओं ने कहा कि यह ठीक नहीं किया जा रहा। 

 

पूर्व सरपंच और स्टेज पर बैठे अन्य लोग मासूम शर्मा की बहन के ससुराल वालों के नजदीकियों में हैं। वह काफ समय से स्टेज पर बैठे थे और स्टेज से उतरने के लिए बोलना उन्हें अपमान लगा और वे सभी गुस्सा हो गए। इस दौरान मासूम शर्मा ने कहा, 'मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो।' मासूम शर्मा उन्हें कहते हैं कि नहीं देखना तो जाओ और इसके साथ ही अपना गाना गाना शुरू कर देते हैं।

 

मारपीट के बाद शो बंद

मंच पर पूर्व सरपंच और मासूम शर्मा के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मासूम शर्मा ने गाना शुरू किया और सरपंच अपने समर्थकों के साथ नीचे उतर गया लेकिन नीचे जाते ही विवाद हो गया। कुछ युवाओं और बाउंसरों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। बाच मारपीट तक पहुंच गई और कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान मासूम शर्मा भी गाना रोककर मंच से नीचे उतर कर आ गए। कुछ लोग मासूम शर्मा को वापिस स्टेज पर लेकर आए। 

 

 

इसके बाद मंच से मासूम शर्मा ने कहा कि आप सरपंच हो मैं मान गया लेकिन स्टेज पर आपका क्या काम है। मुझे गाना गाने दो, इसमें गलत क्या है। इस दौरान मासूम शर्मा बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए। 

मासूम की गलती?

इस घटनाक्रम पर पूर्व सरपंच ने कहा , 'शादी की सिल्वर जुबली पर धरमू ने ही उन्हें प्रोग्राम में बुलाया था। जैसे ही मासूम शर्मा गाना गाने आया, तो बोला-स्टेज खाली करो। गांव के ही किसी युवा ने मासूम से कह दिया कि दादा ये गांव के सरपंच हैं। ये मासूम बड़बोला है और बोला-गाने के बीच में किसी को कुछ नहीं समझता। इस पर युवाओं की बाउंसरों से कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई।'

 

विवाद के बाद मासूम शर्मा के भाई और बहनोई धरमू ने पूर्व सरपंच और युवाओं को समझाया और माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने ने भी कहा कि परिवार का मामला था लेकिन बोलने का तरीका होना चाहिए। मान सम्मान सब चाहते हैं। बहनोई धरमू ने भी कहा कि मासूम की गलती है कोई बात नहीं। 

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें