logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सिर पर चोट लगी, निकाल दी किडनी...', गोरखपुर में हुआ कांड, भड़के परिजन

गोरखपुर के एक अस्पताल में सिर की चोट का इलाज कराने आए युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर धोखे से पेट का ऑपरेशन करने और किडनी चोरी करने का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया।

Hospital ruckus, Photo Credit: Social Media

अस्पताल में हंगामा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलहरिया इलाके में एक निजी अस्पताल पर बहुत गंभीर आरोप लगा है। यहां सिर की चोट का इलाज कराने आए अक्षयवर निषाद नाम के युवक की मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा और तोड़-फोड़ की। परिवार का कहना है कि जब अक्षयवर के सिर में चोट लगी थी, तो अस्पताल ने बिना बताए उनके पेट का ऑपरेशन क्यों किया? उन्हें पूरा शक है कि इलाज के नाम पर उनकी किडनी निकाल ली गई है।

 

यह पूरी बात 28 अप्रैल 2026 की सुबह शुरू हुई थी। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के मंझरिया बड़गो गांव में रहने वाले अक्षयवर निषाद और उनके भाई पप्पू निषाद का अपने पड़ोसियों से खेत को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में सुमित निषाद, राजकुमार, नेहा और रामवती नाम के पड़ोसियों ने मिलकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों भाइयों के सिर पर लाठी-डंडों से गंभीर चोटें आई थीं।  

 

यह भी पढ़ें: मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर सवाल पूछा तो क्यों हो रहा हंगामा?

भाई की मौत

चोट लगने के बाद दोनों भाइयों को पहले जिला अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज की उम्मीद में परिवार ने उन्हें गुलहरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां इलाज के दौरान अक्षयवर के भाई पप्पू निषाद की पहले ही मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार वाले अक्षयवर को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

 

1 मई की रात करीब 10:30 बजे अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार वालों से कहा कि अक्षयवर की हालत बहुत खराब है और उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाना होगा। उन्हें जल्दी में एम्बुलेंस में रखा गया लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि अक्षयवर की मौत पहले ही हो चुकी थी और अस्पताल सिर्फ उन्हें रेफर करने का नाटक कर रहा था।  

पेट पर ऑपरेशन का निशान

जब परिवार वालों ने अक्षयवर के शव को देखा, तो वे हैरान रह गए क्योंकि उनके पेट पर ऑपरेशन का एक बड़ा निशान था। परिवार का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब चोट सिर्फ सिर में लगी थी, तो अस्पताल ने पेट का ऑपरेशन क्यों किया? इसी वजह से उन्हें पक्का यकीन है कि अस्पताल ने उनकी किडनी निकाल ली है।  

 

परिवार वालों  ने बताया कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर उनसे करीब 5 लाख रुपये ले लिए थे। जब मौत के बाद हंगामा बढ़ा, तो अस्पताल की ओर से परिवार को 1 लाख रुपये देने की पेशकेश की गई ताकि वे मामले को शांत कर दें और समझौता कर लें। हालांकि, परिवार ने इस पैसे को लेने से साफ इनकार कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी पर गया था ससुराल, ससुर ने पिलाई जहर वाली शराब, सास और पत्नी अरेस्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हंगामे की खबर मिलते ही गुलहरिया पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों को शांत कराया। पुलिस ने अक्षयवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत की असली वजह क्या थी और पेट का ऑपरेशन क्यों किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


और पढ़ें