logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डूब रहे टूरिस्ट को बचाने गए थे, खुद डूबकर मरे, सेला लेक की यह कहानी रुला देगी

केरल के दो पर्यटकों की अरुणाचल प्रदेश के सेला लेक में मौत हो गई है। दोनों फिसलकर झील में गिर पड़े थे।

Sela Lake

सेला लेक। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले की सेला झील में दो पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई है। सेला लेक, पूरी तरह बर्फ से ढकी थी, लोग झील पर टहल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। मृतकों के नाम केरल के दीनू और महादेव हैं। दीनू की उम्र 26 और महादेव की उम्र 24 साल है। महादेव की लाश, अभी तक बचाव टीम बरामद नहीं कर पाई है। 

दोनों मृतक, अरुणाचल प्रदेश टूर पर आए थे। उनके ग्रुप में 7 सात लोग थे। गुवाहाटी से तवांग आए पर्यटकों का ग्रुप, झील पर टहल रहा था। तभी ग्रुप का ही एक सदस्य फिसलकर झील में गिर पड़ा। जैसे ही वह झील में गिरा, दीनू और महादेव उसे बचाने के लिए आगे बढ़ गए। 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में कम बर्फबारी फिर भी इतनी ठंड क्यों पड़ रही?

डूबने वाले को बचाने गए थे, खुद डूब गए 

दोनों अपने साथी पर्यटक को बचाने के लिए झील में कूद पड़े। जो गिरा था, वह किसी तरह बचकर बाहर आ गया, बचाने वाले डूब गए। पुलिस ने बताया कि दोपहर के वक्त ग्रुप के एक सदस्य के फिसलकर झील में गिरने के बाद दिनू और महादेव ने उसे बचाने की कोशिश की। वे दोनों झील में कूद गए। तीसरा पर्यटक तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन दिनू और महादेव बर्फीले पानी में बह गए और डूब गए।

 

 

एक लाश बरामद, दूसरे की तलाश

पुलिस को 3 बजे दिन में सूचना मिली कि दो पर्यटक डूब गए हैं। SDRF, पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे, उन्हें कामयाबी नहीं मिली। खराब मौसम और कम दिखाई देने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रात में टालना पड़ा। एक पर्यटक की लाश बरामद हो गई है। शनिवार सुबह से एक बार फिर लाश की तलाश में लोग जुटे हैं। लाश को जांग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में रखा गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। 

यह भी पढ़ें: NCP के दोनों धड़े फ्लॉप, महायुति में वापसी या अलग-थलग पड़ेंगे अजीत और शरद पवार?

चेतावनी के बाद भी झील पर टहल रहे लोग

पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू थोंगोन ने बताया कि सेला झील और आसपास के पर्यटन स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें साफ लिखा है कि बर्फीली झील पर चलना खतरनाक है। दिसंबर में ही प्रशासन ने पर्यटकों को चेतावनी जारी की थी कि सर्दियों में झील की बर्फ कमजोर हो जाती है और वह इंसान का वजन नहीं सहन कर पाती।सेला झील समुद्र तल से 13,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। यह बेहद खूबसूरत जगह है, लेकिन सर्दियों में यहां बहुत ठंड और बर्फीली परिस्थितियां होती हैं, जो पर्यटकों के लिए काफी जोखिम भरी होती हैं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें