logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं तो बस पॉटी करने गया था...', वीडियो वायरल हुआ, अब पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

यूपी के संभल जिले के एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा जिसका कहना है कि टॉयलेट जाने की वजह से उसके सीनियर ने अनुपस्थित करने की धमकी दे डाली।

sambhal viral video

हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद रोचक मामला सामने आया। गंगा एक्सप्रेसवे पर तैनात किए गए ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने अपने सीनियर पर आरोप लगाए कि कुछ देर के लिए अपनी जगह से हटने पर ही उन्हें अनुपस्थित दिखा गया। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक अधिकारी का नाम लेकर कह रहे हैं कि वह वसूली करता है। आरोप लगाने के वाले शख्स ने यह भी कहा है कि वह पॉटी करने गए थे और बस इतनी देर हटने के लिए ही उन्हें अनुपस्थित दिखा दिया। 

 

आरोप लगाने वाले शख्स का  नाम हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान है और जिस शख्स पर आरोप लगाया गया है वह हैं ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी दुष्यंत बालियान। वीडियो वायरल होने के बाद संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने दोनों को लाइन हाजिर कर लिया है। संभल पुलिस का कहना है कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 35 साल से चल रहा मुकदमा, 2 आरोपी मर गए, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया केस

जय भगवान ने क्या बताया?

 

वायरल वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान ने कहा है, 'मेरी सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक की ड्यूटी लगाई गई थी। मैंने सुबह दूध पी लिया था तो मुझे पॉटी आ गई थी। मैं एचपी पेट्रोल पंप पर फ्रेश होने चला गया। वहां से आया तो फोन करके मुझे कहने लगे कि कहां हो तुम, तुम्हारी वापसी कराएंगे। मैंने कहा कि सर किस बात की वापसी कराएंगे? तो कहने लगे कि तु्म्हारी गैर हाजिरी लिख देंगे।'

 

उन्होंने आगे कहा है, 'मैंने कहा कि सर मैं फ्रेश होने, लैट्रिन करने चला गया था। उसे ये लोग मानने को तैयार नहीं हैं और कह रहे हैं कि तेरी टट्टी का ठेका ले रखा है क्या। मैं इसकी शिकायत अधिकारियों से करूंगा।

 

यह भी पढ़ें: फेरे से ठीक पहले पहुंची पुलिस ने चेक किया दुलहन का आधार कार्ड और शादी कैंसल

उन्होंने अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा है, 'एक बार मैंने इनका मिट्टी का डंपर रोक दिया था। मुझे पता नहीं था कि इनका था कि किसका है। तब से ही मुझसे चिढ़े हुए हैं। मुझसे बदतमीजी भी की थी और मेरे पीछे पड़े हुए हैं। वह अवैध तरीके से ट्रक चलवाते हैं और मैंने चालान कर दिया इसीलिए मुझे चिढ़े हुए हैं।'

Related Topic:#Viral Video

और पढ़ें