बिहार के एक स्कूल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां एक बच्चे ने टीचर को स्कूल तोड़ने की धमकी दी। जब टीचर ने बच्चों को पढ़ने के लिए कहा गया तो बच्चा गुस्से से लाल हो गया और यह धमकी दे दी। बच्चे के बोलने के अंदाज की वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग बच्चे को खूब पसंद कर रहे हैं।
वायरल वीडियो के आधार पर बच्चे की उम्र लगभग 3 से 4 साल के बीच बताई जा रही है। यह वीडियो 22 सेकंड का है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। कई लोग इस वीडियो को देखकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। जहां कुछ लोग बच्चे के बोलने के अंदाज को देखकर हैरान हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग बच्चे के रवैये को देखकर शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फेरे से ठीक पहले पहुंची पुलिस ने चेक किया दुलहन का आधार कार्ड और शादी कैंसल
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक बच्चा क्लास के दरवाजे पर खड़ा है, जो गुस्से में टीचर से भोजपुरी भाषा में कहता है, 'मैं स्कूल तोड़ दूंगा।' इसके बाद टीचर ने बच्चे को क्लास के अंदर बुलाया और कहा, 'एक चीज बताओ, तुमको पढ़ने के लिए कहते हैं तो खिसियाते क्यों हो?' अब सवाल उठता है कि इस वीडियो पर लोगों की राय क्या है?
वीडियो पर लोगों की राय
इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में विभीषण ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'इस बच्चे ने सिर्फ पढ़ाई करने से मना ही नहीं किया, उसने पूरे एजुकेशन सिस्टम पर जंग का एलान कर दिया। आगे यही बच्चा बागी लीडर बनने वाला है। मैं तुम्हारा स्कूल तोड़ दूंगा यह 2026 का सबसे सैवेज जवाब है। पूरी क्लास जानती थी कि वह सच बोल रहा है।'
सुप्रिया ने कहा, 'डिसिप्लिन का मतलब डर नहीं, बल्कि सम्मान है। ऐसे पल मजेदार लग सकते हैं, लेकिन यह दिखाते हैं कि स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों के लिए सीखने का अच्छा माहौल बनाना कितना जरूरी है।'
यह भी पढ़ें: 'शिवाजी थक गए थे...', धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के विपक्ष ने BJP को घेरा
श्रेयश ने कहा, 'यह वीडियो सिर्फ क्यूट नहीं है। बच्चा परेशान लग रहा है। उसे देखो, जब वह बोलने की कोशिश कर रहा है, तो वह कांप रहा है। उसे प्यार और देखभाल से बात करने और कुछ बातें समझाने की जरूरत है।'