logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CEO रोहित वालिया का दुबई में निधन, उनकी याद में ग्लोबन फ्यूजन बना शोक सभा

भारतीय मूल के सीईओ रोहित वालिया का 65 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया। उनका निधन उनकी कंपनी के ग्रैंड इवेंट से एक दिन पहले हुआ।

Rohit Walia

रोहित वालिया, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय मूल के सीईओ और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एडवाइजर रोहित वालिया का निधन हो गया है। उनका निधन उनके दुबई में स्थित घर पर इसी महीने हुआ है। उनके निधन उनकी कंपनी के उस ग्रैंड इवेंट से एक दिन पहले हुआ, जिसमें ग्रैमी अवार्ड विजेता परफॉर्म करने वाले थे। उनकी गैर मौजूदगी में करीब दो दशक में पहली बार इस इवेंट को आयोजित किया गया। उनके निधन से उनकी कंपनी को बड़ा झटका लगा है। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन 65 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि 17 जनवरी 2026 को जब वह अपने घर में थे तो उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। रोहित वालिया का निधन उनकी कंपनी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उद्योग जगत के कई जाने माने लोग उनके निधन पर शोक जता चुके हैं। 

 

यह भी पढ़ें: कैसे उड़ पाएंगी पाकिस्तानी फ्लाइट, इंडिया विजिट के बाद UAE ने छोड़ा PAK का साथ

बड़े इवेंट से पहले निधन

रोहित वालिया का निधन ऐसे समय में हुआ जब उनकी कंपनी के सबसे बड़े म्यूजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम 'ग्लोबल फ्यूजन' का आयोजन अगले ही दिन होना था। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के कालकारों को शामिल होना था। इसमें कई बड़े कलाकाल शामिल थे जिन्होंने ग्रैमी अवार्ड भी जीता था। कंपनी इस इवेंट की तैयारियां धूमधाम से कर रही थी लेकिन इस इवेंट से एक दिन पहले की कंपनी के सीईओ का निधन हो गया, जिससे कंपनी को बड़ा झटका लगा। 

ग्लोबल फ्यूजन बना शोक सभा

ग्लोबल फ्यूजन को शुरू करने वाले रोहित वालिया ही थे। इस इवेंट में अलग-अलग देशों से कलाकार आकर पर्फॉर्म करते थे। पिछले करीब 2 दशकों से हर साल दुबई में यह इवेंट होता था। म्यूजिक इंडस्ट्री में यह इवेंट बहुत अहम था। हालांकि, इस बार के इवेंट में इस इवेंट को शुरू करने वाले रोहित वालिया ही नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी में यह प्रोग्राम पहली बार करवाया गया। 

 

इस साल के कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका के तीन बार ग्रैमी विजेता वाउटर केलरमैन समेत कई इंटरनेशनल कलाकार स्टेज पर पर्फॉर्म करने आए। इस इवेंट के फाउंडर का इवेंट से एक दिन पहले दुनिया को अलविदा कहना हर किसी के लिए सदमे जैसा था। यही कारण है कि यह म्यूजिक इवेंट रोहित वालिया को श्रद्धांजलि देने वाला एक यादगार समारोह बन गया। हर कलाकार ने मंच से रोहित वालिया के लिए कुछ ना कुछ कहा और उनके लिए पर्फॉर्म भी किया। 

 

वाउटर केलरमैन ने कहा कि ग्लोबव फ्यूजन रोहित वालिया का दिल और आत्मा थी और वह म्यूजिक की भाषा के माध्यम से उनके आत्मा को सम्मान देना चाहते थे। इस इवेंट में एक खास बात यह भी देखने को मिली की स्टेज पर पर्फॉर्म करने वाले कलाकारों ने प्राचीन संस्कृत मंत्रों को भी अपने म्यूजिक में शामिल किया। 

 

यह भी पढ़ें: दुनिया के लिए कैसा भारत होगा सही? उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बता दिया

कौन थे रोहित वालिया?

रोहित वालिया ने अल्पेन कैपिटल की स्थापना 2005 में दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) में की थी। वह इस कंपनी के फाउंडर और सीईओ थे। उन्होंने अपने पूरे करियर में इंटरनेशनल बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एडवाइजर के तौर पर काम किया। उन्होंने करियर की शुरुआत में 

 

उन्होंने पहले बैंक सरसिन-आल्पे की भी स्थापना की और बाद में अपनी कंपनी को कई देशों में फैलाया। रोहित वालिया ने अमेरिकन एक्सप्रेस, बैंक ऑफ अमेरिका जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम किया था। बैंकिग सेक्टर में उनके पास करीब 35 साल का अनुभव था और वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। 

Related Topic:

और पढ़ें