logo

ट्रेंडिंग:

पालतू कुत्ते को अपने साथ ऑस्ट्रेलिया ले जाना था, कपल ने खर्च कर दिए 15 लाख रुपये

एक भारतीय कपल को ऑस्ट्रेलिया में नौकरी मिली और वे ऑस्ट्रेलिया चले गए लेकिन उनके पालतू कुत्ते को ऑस्ट्रेलिया ले जाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपने कुत्ते को अपने साथ ले जाने के लिए 15 लाख रुपये खर्च किए।

sky themagicalboy

कुत्ते को ऑस्ट्रेलिया ले जाने के लिए खर्च किए 15 लाख, Photo Credit: sky_themagicalboy

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

कई घरों में पालतू कुत्तों को रखा जाता है। पालतू कुत्ते को घर के एक मेंबर की तरह ही रखा जाता है। कहीं भी जाओ कुत्ते को साथ लेकर जाओ और उसके खाने-पीने का इंतजाम करो। कुत्ते को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाना भी बहुत मुश्किल होता है। ऐसी ही एक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक कपल ने पालतू कुत्ते को अपने साथ रखने के लिए 15 लाख रुपये खर्च कर दिए। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया। 

 

कपल ने सोशल मीडया पर बताया कि उन्हें भारत से ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने का मौका मिला, तो वे काफी खुश थे लेकिन खुशी उस समय चिंता में बदल गई जब उन्हें पता चला कि ऑस्ट्रेलिया में जानवरों को लाने के लिए नियम बहुत सख्त हैं। बता दें कि हर देश में पालतू जानवरों को लाने के लिए नियम अलग-अलग हैं। 

 

यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों पर खर्च होंगे करोड़ों, पार्षदों को 2 करोड़, MCD बजट की बड़ी बातें

ऑस्ट्रेलिया में नियम सख्त

कपल ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भारत से सीधे कुत्तों को लाने की इजाजत नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के नियम के अनुसार, कुत्ते को पहले किसी रेबीज फ्री देश में छह महीने रहना होता है। कपल ने इस नियम को पालन करने के लिए उनके पालतू कुत्ते स्काई को भारत से दुबई भेजा। दुबई में उनका कुत्ता करीब छह महीने तक बोर्डिंग फैसिलिटी में रहा। 

 

सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो के कैप्शन में कपल ने बताया कि वे पहले एक महीने तक दुबई में कपल के साथ रहे ताकि वह वहां के माहौल में ढल सके। इसके बाद उसे वहां छोड़कर जाना उनके जीवन का सबसे कठिन फैसला था। कपल ने लिखा कि यह छह महीने उनके लिए किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं थे। छह महीने पूरे होने के बाद स्काई को आखिरकार ऑस्ट्रेलिया में लाया गया। 

लोगों ने दी सलाह

कपल ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें कुत्ते के लिए इतना ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कई लोगों ने कहा कि इतना पैसा खर्च करने से बेहतर है नया कुत्ता गोद ले लो। हालांकि, कपल का कहना है कि पैसा दोबारा कमाया जा सकता है लेकिन स्काई के लिए हमारा प्यार नहीं बदला जा सकता। 

 

उन्होंने बताया कि छह महीने बात जब उनका पालतू कुत्ता स्काई उनके पास आया तो उनके लिए यह दुनिया की सबसे बड़ी खुशी थी। इसके बाद से अब वह कुत्ते के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। 

क्या बोले लोग?

सोशल मीडिया पर कपल ने यह पोस्ट शेयर की तो वायरल हो गई। ज्यादातर लोग कुत्ते के लिए इस तरह के प्यार की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पालतू कुत्ता परिवार के सदस्य जैसा ही होता है। एक युवक ने लिखा, 'जो लोग कह रहे हैं कि नया कुत्ता ले लो, उन्होंने असल में कभी प्यार का रिश्ता बनाया ही नहीं।'

 

 

एक महिला ने लिखा, 'हम कभी भी 4-5 दिनों के लिए कहीं ट्रैवल नहीं करते क्योंकि हम अपने कुत्ते से अलग नहीं रह सकते हैं। मैं आपकी भावनाओं को पूरी तरह समझ सकती हूं। हर कोई इस भावना को नहीं समझ सकता है।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap