logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सबसे पहले खरीदना है...', Apple स्टोर पर iPhone लेने वालों की लगी लंबी लाइन

आज यानी 18 सितंबर से आईफोन 18 प्रो सीरीज स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध हैं। नए आईफोन को सबसे पहले खरीदने के लिए लोग रात से ही एप्पल स्टोर पर जमा हो गए हैं। 

  iPhone 18 Pro Max first sale

मुंबई में एप्पल स्टोर के बाहर खड़े लोग, Photo Credit-ANI (AI Enhanced)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एप्पल (Apple) ने 9 सितंबर को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया था। आज यानी 18 सितंबर से आईफोन 18 प्रो सीरीज स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध हैं। नए आईफोन को सबसे पहले खरीदने के लिए लोग रात से ही एप्पल स्टोर पर जमा हो गए हैं। 

 

दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल के स्टोर के बाहर आज सुबह-सुबह ही कई लोग लंबी कतार लगाए बैठे नजर आए। आम ग्राहकों के साथ-साथ टेक रिव्यूअर्स और आईफोन प्रेमी भी पहुंचे हैं।   

 

यह भी पढ़ें: UPI पेमेंट के असली 'इंजन' NPCI के पास हजारों करोड़ कहां से आए?

सबसे पहले खरीदना चाहते हैं फोन

स्टोर के बाहर खड़े एक युवक अजय ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'मैं iPhone 18 Pro Max का 1TB वेरिएंट लेने आया हूं। मैंने इसे पहले ही प्री-बुक कर लिया था। अब बस अपनी डिलीवरी का इंतजार कर रहा हूं। यहां काफी भीड़ है, लेकिन मैं इसे सबसे पहले पाने वालों में शामिल होना चाहता हूं।' अजय ने बताया कि वह अभी iPhone 17 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं।   

कतार में खड़े मिले टेक रिव्यूअर्स 

एप्पल का नया फोन खरीदने टेक रिव्यूअर्स भी पहुंचे हैं। स्टोर के बाहर खड़े सूरज चौहान ने ANI से बातचीच में कहा कि उनका एक यूट्यूब चैनल है। सूरज ने कहा, 'मैं टेक रिव्यू करता हूं और मुझे फोन में बहुत दिलचस्पी है। पिछली बार की तरह मैंने 17 Pro खरीदा था, इसलिए इस बार मैं 18 Pro Max खरीदने आया हूं। बहुत से लोग इसका इंतजार कर रहे हैं, मैं भी इंतजार कर रहा हूं।'

मुंबई- बेंगलुरु में भी एप्पल स्टोर के बाहर दिखी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के ऑफिशियल सेल लॉन्च से पहले मुंबई में एप्पल स्टोर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है। यहां भी एप्पल का नया फोन खरीदने के लिए लोग रात से ही स्टोर के बाहर लाइन में लगे नजर आए। इसके अलावा, बेंगलुरु में लेटेस्ट डिवाइस पाने के लिए उत्सुक ग्राहक मॉल ऑफ एशिया में इमेजिन एप्पल प्रीमियम रीसेलर स्टोर के बाहर लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। 

मुंबई में स्टोर के बाहर नया फोन खरीदने वालों में शामिल हितेश पटेल ने कहा, 'मैं नासिक से यहां आया हूं। हम कल रात 10 बजे से लाइन में लगे हैं। मुझे पहला स्लॉट मिला है जो सुबह 8 बजे का है। इसके बाद, हमें हमारा प्रोडक्ट डिलीवर हो जाएगा। मैं फोन हर साल बदलता हूं। अभी, मेरे पास 17 प्रो मैक्स है, और अब मैं 18 प्रो मैक्स लेने जा रहा हूं।'

 

बेंगलुरु में स्टोर के बाहर राहुल ने कहा कि 'मैं सुबह करीब पांच बजे से यहां हूं, यहां लंबी लाइन लगी थी। हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से लोग सिर्फ आईफोन खरीदने के लिए यहां आए हैं। मैं बहुत लंबे समय से आईफोन खरीद रहा हूं। मुझे याद है मेरा पहला आईफोन आईफोन 7 था। तब से, मैं लगातार आईफोन खरीद रहा हूं। मेरे लिए आईफोन लॉन्च एक त्योहार जैसा है। हर साल, मैं आईफोन खरीदने की कोशिश करता हूं...'

Related Topic:#Apple iPhone

और पढ़ें