logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1 लाख की सैलरी मिलना आपको आलसी बना देता है? सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

कंटेंट क्रिएटर निधि कुशवाहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। निधि कुशवाहा ने बताया कि एक लाख रुपये की सैलरी व्यक्ति के विकास में बाधा बन सकती है, इसलिए यह सैलरी खतरनाक है।

Nidhi

निधि कुशवाहा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर निधि कुशवाहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि हर महीने 1 लाख रुपये की सैलरी सबसे घातक हो सकती है, यह व्यक्ति के करियर की ग्रोथ को खत्म कर सकती है। निधि ने अपने वीडियो में दावा किया है कि अगर कोई व्यक्ति हर महीने 1 लाख रुपये कमाता है, तो वह अपनी पूरी महीने की जरूरतें पूरी कर सकता है। वह वीकेंड पर बाहर खाना खा सकता है, छुट्टियों पर घूमने जा सकता है। इससे व्यक्ति के करियर में आगे बढ़ने की चाह खत्म हो सकती है। निधि के इसी दावे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

 

कंटेंट क्रिएटर निधि कुशवाहा का वीडियो रातों-रात वायरल हो गया। उनका वीडियो देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या 1 लाख रुपये की सैलरी वाकई घातक है। निधि के इस दिलचस्प दावे को लेकर कई लोग अपनी राय दे रहे हैं। जहां एक तरफ कई लोग उनके दावे को सही बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग उनके दावों को नकार रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'भंडारा कर दो बाबूजी', हरिद्वार के भंडारा किंग बाबा रमाशंकर की हुई मौत

1 लाख की सैलरी क्यों है खतरनाक?

वायरल वीडियो में निधि ने बताया कि 1 लाख रुपये की सैलरी लोगों को कंफर्टेबल महसूस कराती है, इसलिए यह खतरनाक है। यह व्यक्ति को आराम देती है, न कि डिस्कम्फर्ट। इसी आराम की वजह से व्यक्ति आगे बढ़ने के सपने देखना छोड़ देता है। इसी वजह से व्यक्ति करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करना भी कम कर देता है, क्योंकि 1 लाख रुपये की सैलरी में उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।


इसी को लेकर निधि ने कहा, '2026 में हर महीने 1 लाख रुपये की सैलरी सबसे खतरनाक है। यह खतरनाक इसलिए है क्योंकि यह काफी है। 1 लाख की सैलरी तुम्हें इतना कंफर्टेबल कर देती है कि तुम सपने देखना ही बंद कर देते हो। सोचकर देखो, इसमें तुम्हारा घर का रेंट निकल जाता है। साल में एक-दो बार घूमने जा सकते हो। यानी लाइफ की बेसिक जरूरतों का सारा सामान आ जाता है।' इसके आगे निधि ने कहा कि 1 लाख रुपये की सैलरी व्यक्ति को इतना सुरक्षित महसूस कराती है कि वह करियर में आगे बढ़ने की कोशिश करना बंद कर देता है।

 

यह भी पढ़ें: प्रेमी के लिए बच्चों के साथ टावर पर चढ़ी, इलाके में मचा हंगामा, 9 घंटे बाद उतरी

 

जब निधि का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो एक व्यक्ति ने कमेंट बॉक्स में उनसे पूछा कि क्या यही दावा 10 लाख रुपये की सैलरी पर भी लागू होता है? इस पर निधि ने कहा कि प्रॉब्लम सैलरी नहीं, बल्कि सोच है, चाहे सैलरी 1 लाख हो या 10 लाख। उनका कहना है कि जो तनख्वाह व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा आराम महसूस कराती है, उसके प्रभाव से व्यक्ति आलसी हो सकता है। यही सोच व्यक्ति के करियर में आगे बढ़ने के जुनून को खत्म कर देती है।


और पढ़ें