logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' MP ने किया प्रपोज, संसद में दर्ज हुआ जवाब

ऑस्ट्रेलिया में सांसद जॉर्डन लेन ने विदाई भाषण के आखिर में पार्टनर नताली को संसद में प्रपोज किया। नताली ने हां कहा तो सदन तालियों से गूंज उठा।

लिबरल पार्टी के सांसद जॉर्डन लेन। Photo Credit: NSW Parliament

लिबरल पार्टी के सांसद जॉर्डन लेन। Photo Credit: NSW Parliament

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (NSW) राज्य की संसद में एक अनोखा नजारा दिखा। लिबरल पार्टी के सांसद जॉर्डन लेन ने अपने विदाई भाषण के बीच में अंगूठी निकालकर अपनी पार्टनर नताली को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। रायड सीट से सांसद 32 साल के लेन के इस कदम से साथी सांसद हैरान रह गए।

नताली विधानसभा की पब्लिक गैलरी में बैठी थीं। भाषण खत्म करते हुए लेन ने उनकी ओर देखकर कहा कि रायड के सांसद के तौर पर उनका आखिरी सवाल अपने जीवन के प्यार से है। उन्होंने पूछा कि क्या वह उनसे शादी करेंगी। दोनों करीब 10 साल से ज्यादा समय से लिव इन रिलेशनशिप में हैं।

यह भी पढ़ें: संसद सत्र में देरी और परिसीमन विधेयक की अटकलें, विपक्षी आशंका की पूरी कहानी

घुटनों पर बैठकर किया सवाल, सदन में गूंजी तालियां

जॉर्डन लेन ने घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया तो सदन में मौजूद सांसद खुशी से तालियां बजाने लगे। नताली ने हां कहा। इसके बाद लेन ने उनकी उंगली में अंगूठी पहनाई और दोनों ने एक-दूसरे को किस किया।

संसद में दर्ज कराया जवाब

संसदीय परंपरा निभाते हुए लेन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि संसद की आधिकारिक कार्यवाही के रिकॉर्ड में यह दर्ज किया जाए कि नताली ने हां कहा है। सदन के दोनों तरफ बैठे सांसद इस पल पर मुस्कराते नजर आए। NSW विधानसभा के स्पीकर ग्रेग पाइपर ने भी इस माहौल में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 58वीं संसद को हमेशा 'प्यार की संसद' के तौर पर याद किया जाएगा।

 

 



यह भी पढ़ें: सर्दी आ गई और खत्म नहीं हुआ संसद का मानसून सत्र, कांग्रेस भड़की; समझिए पूरा गेम

मार्च 2027 का चुनाव नहीं लड़ेंगे लेन

यह प्रपोजल ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले ही जॉर्डन लेन ने कहा था कि वह मार्च 2027 में होने वाले NSW के चुनाव में दोबारा नहीं उतरेंगे। द गार्जियन की रिपोर्ट के कई लिबरल सांसदों ने मार्च 2027 के चुनाव से पहले राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया है। विदाई भाषण में जॉर्डन लेन ने सार्वजनिक जीवन से विदा लेने पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि प्यार ने उनकी प्राथमिकताएं कैसे तय कीं और संसद में निजी फैसलों को शब्दों में कहना कितना मुश्किल होता है।

रायड के सबसे युवा मेयर रहे, 2023 में बने सांसद

लेन 25 मार्च 2023 को NSW विधानसभा के लिए चुने गए थे। इससे पहले वह 2017 से 2024 तक सिटी ऑफ रायड काउंसिल में रहे। सिटी ऑफ रायड के मुताबिक जनवरी 2022 में सिर्फ 27 साल की उम्र में वह रायड के इतिहास के सबसे युवा मेयर बने थे। राजनीति से पहले लेन ने सिडनी यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में बैचलर और मास्टर्स डिग्री हासिल की। राज्य की राजनीति में आने से पहले उन्होंने दिव्यांगजनों के हक की वकालत और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी काम किया।

Related Topic:#Australia#Viral News

और पढ़ें