logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करुणानिधि की पोती ने बैंक मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयालविझी ने चेन्नई में खराब लिफ्ट को लेकर एसबीआई मैनेजर को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Kayalvizhi Viral Video

कयालविझी वायरल वीडियो, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के. अलागिरी की बेटी कयालविझी ने चेन्नई के अडयार इलाके में एसबीआई बैंक के मैनेजर को थप्पड़ मार दिया है। बैंक मैनेजर ने उनकी बिल्डिंग की खराब लिफ्ट को ठीक कराने की बात कही थी और इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 

यह पूरी घटना 20 जुलाई को चेन्नई के अडयार इलाके में मौजूद भारतीय स्टेट बैंक की एनआरआई ब्रांच के अंदर हुई थी। बैंक के मैनेजर और एक वीआईपी परिवार की सदस्य के बीच हुआ यह झगड़ा कुछ ही दिनों में पुलिस रिपोर्ट और सोशल मीडिया की वजह से पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।  

 

यह भी पढ़ें: जंंतर मंतर जा रहे छात्रों को पीटने वाला सत्यम पंडित कौन है?

विवाद की असली वजह

एसबीआई की यह शाखा जिस कमर्शियल बिल्डिंग में चलती है उसकी मालकिन खुद कयालविझी हैं। उस बिल्डिंग की लिफ्ट काफी समय से खराब पड़ी थी, जिसे ठीक करवाने के लिए बैंक के मैनेजर हर्षिन सिंह ने कई बार बिल्डिंग का काम देखने वाले लोगों से शिकायत की थी। जब कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई तो मैनेजर ने इस मामले को सीधे बिल्डिंग की मालकिन कयालविझी के सामने रख दिया। मैनेजर के इस तरह सीधे बात करने पर कयालविझी को गुस्सा आ गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।  

 

यह बात इतनी बढ़ गई कि कयालविझी खुद बैंक पहुंच गई और मैनेजर के केबिन में घुसकर उनके साथ तेज आवाज में बहस करने लगीं। बात करते-करते उन्होंने मैनेजर के बैठने के तरीके और हावभाव की नकल उतारकर उनका मजाक भी उड़ाया। इसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने सबके सामने मैनेजर के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान केबिन के अंदर कुछ और लोग भी मौजूद थे जिन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। 

सीसीटीवी फुटेज का वायरल होना

बैंक के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी शर्मनाक हरकत रिकॉर्ड हो गई थी। घटना के तुरंत बाद बैंक मैनेजर ने इसकी जानकारी बैंक के बड़े अधिकारियों को दी और सीसीटीवी का वीडियो भी साझा किया। शनिवार को जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया वैसे ही इंटरनेट पर वायरल हो गया और हर तरफ हड़कंप मच गया। 

 

यह भी पढ़ें: कोई डांस कर रहा, कोई बना रहा मीम, देखिए जंतर मंतर के वीडियो

 

एसबीआई के मुख्य प्रबंधक नामाशिवायम ने इस मामले की शिकायत अडयार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। बैंक की तरफ से दी गई शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर चेन्नई पुलिस ने कयालविझी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी काम में रुकावट डालने और धमकाने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।  


और पढ़ें