उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक कोचिंग सेंटर की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा अपने टीचर को चप्पलों से पीट रही है। छात्रा ने टीचर पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें छात्रा टीचर को कई चप्पल मार देती है।
यह मामला कुशीनगर के सेवरही कस्बे के एक कोचिंग सेंटर का है। बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर पढ़ाई के दौरान और उसके बाद भी छात्रा से के साथ छेड़छाड़ करता था। टीचर की इन हरकतों से छात्रा लंबे समय से परेशान थी। तंग आकर छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिवारवालों को दे दी।
यह भी पढ़ें: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, होटल में डांस पर ट्रोल हुए CJP लीडर
परिजनों के साथ पहुंची छात्रा
टीचर की यह हरकत सुनते ही परिजन गुस्से में आ गए और छात्रा के साथ कोचिंग सेंटर पहुंच गए। सबसे पहले परिजनों ने टीचर की पिटाई की, बाद में छात्रा ने उसे चप्पलों से मारा।
यह भी पढ़ें: करुणानिधि की पोती ने बैंक मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो पर मचा बवाल
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, आरोपी टीचर का बयान सामने नहीं आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टीचर पिटाई से काफी डरा हुआ है। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी को कोचिंग की नौकरी से निकाल दिया गया है।