logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिर मुंडवाने पर चेहरा नहीं पहचान पाई मशीन, महिला ने लगाया बाल तो मिली अटेंडेंस

तेलंगाना के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। व्यक्ति ने सिर मुंडवा लिया था, जिस वजह से अटेंडेंस मशीन उसका चेहरा नहीं पहचान पाई।

Shri Nivas

श्रीनिवास, Photo Credit- Gemini

तेलंगाना के महबूबाबाद में एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक मशीन की वजह से एक शख्स को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यह शख्स तेलंगाना में मनरेगा के तहत काम करता है, जहां मजदूरों की पुख्ता अटेंडेंस के लिए मशीन लगाई गई है। इसी मशीन ने शख्स का चेहरा नहीं पहचाना क्योंकि उसने सिर मुंडवा लिया था। इसके बाद एक महिला ने अपने बाल शख्स के सिर पर रख दिए, जिसके बाद मशीन ने उसका चेहरा पहचान लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या मशीनें वास्तव में हमारे जीवन को आसान बना रही हैं या नहीं।

 

यह घटना महबूबाबाद के कोमाटिपल्ली गांव की है। यह मामला गुरुवार, 28 मई का बताया जा रहा है। श्रीनिवास एक मंदिर में भगवान के दर्शन करने गए थे, जहां उन्होंने हिंदू परंपरा के अनुसार अपने सिर के बाल दान कर दिए। इसके बाद 28 मई को जब वे मनरेगा के काम पर लौटे, तो अटेंडेंस मशीन उनका चेहरा पहचान नहीं पाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'चलो कुर्बानी दिखाते हैं', बोलकर दोस्त को मार डाला, खुलासा हुआ, फिर...

 

वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीनिवास के सिर पर बाल नहीं हैं, तो उनकी एक सहकर्मी महिला ने अपने बाल उनके सिर पर रख दिए। दूसरी तरफ सुपरवाइजर फोन के ऐप के जरिए चेहरे की फोटो खींच रहे थे ताकि श्रीनिवास को अटेंडेंस मिल सके।

 

वीडियो में कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं, जो यह जुगाड़ देखकर हंस रही हैं। काफी कोशिशों के बाद यह जुगाड़ सफल रहा और आखिरकार श्रीनिवास को अटेंडेंस मिल गई। इसके बाद वीडियो में सभी लोग हंसते नजर आए। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीनिवास ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करता है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में 40 लाख की डकैती, बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को मारी गोली; गहने छीने

 

लोगों की प्रतिक्रिया

एक महिला ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कल एक मंत्री ने दावा किया कि भारत बहुत जल्द AI के क्षेत्र में चीन से आगे निकल जाएगा। इस बयान में हैरानी की कोई बात नहीं है। कुछ दिन पहले AI समिट में दिखाया गया रोबोट डॉग हमारी शानदार तकनीक का उदाहरण था। लेकिन हम अभी भी उन ऐप्स की दिक्कतों को ठीक नहीं कर पा रहे हैं, जो लाखों लोगों को प्रभावित करते हैं।'

 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें