logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में 40 लाख की डकैती, बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को मारी गोली; गहने छीने

बिहार के गया के एक बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर 40 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Bullion trader shot criminals flee with jewellery

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit- Gemini)

शेयर करें

google_follow_us

बिहार के गया जिले के गुरुआ बाजार में कुछ बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी पर फायरिंग करके करीब 40 लाख रुपये के गहने लूट ले गए। बाजार में अचानक फायरिंग से दहशत फैल गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी पर हमला कर दिया।

 

पुलिस के मुताबिक दो बाइकों में पांच बदमाश वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को गोली मारने के बाद 40 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग छीनकर भाग निकले। घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक गुरुआ बाजार स्थित एस ब्रदर्स ज्वेलरी की दुकान में लूट हुई है। बदमाशों ने दुकान के मालिक प्रभाकर कुमार वर्णवाल पर फायरिंग की।

 

 

पुलिस के मुताबिक प्रभाकर हर रोज की तरह शाम 7 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके हाथ में जेवरात से भरा बैग था। इसी दौरान पांच बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। बदमाश हथियार लहरा रहे थे और बैग छीनने की कोशिश करने लगे। जब प्रभाकर कुमार ने विरोध किया तो अपराधियों ने बिना देर किए गोली चला दी। गोली लगते ही प्रभाकर कुमार सड़क पर गिर पड़े और बाजार में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल प्रभाकर कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: बिजली चोरी पकड़ने आई टीम को जमकर पीटा, इंजीनियर पर छोड़ दिए कुत्ते

गहने और कागजात लेकर भागे अपराधी

बदमाशों ने गोली मारने के बाद कारोबारी के हाथ से बैग छीन लिया। इस बैग में करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात थे, साथ ही जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान भी मौजूद थे। वारदात के दौरान दुकान के स्टाफ सुभाष सिंह भी घायल हो गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में हुई, जिससे यह साफ होता है कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाश बस स्टैंड की तरफ से आए थे। लूट के बाद वे बरतल्ला मोड़ होते हुए गुरारू की ओर भाग निकले। 

 

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड से मिलने गई लड़की का गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 5 अरेस्ट

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, कई ठिकानों पर दबिश

घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


और पढ़ें