logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कल्याण में आवारा कुत्ते का आतंक, 7 घंटे में 125 से ज्यादा लोगों को काटा

महाराष्ट्र के कल्याण जिले में संदीप होटल के पास आवारा कुत्ते ने 125 से 130 लोगों को काट लिया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा जा सका है।

dog

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के कल्याण जिले में आवारा कुत्ते की दहशत तब बढ़ गई, जब सात घंटे के भीतर एक कुत्ते ने कथित तौर पर 125 से 130 लोगों को काट लिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिन लोगों को कुत्ते ने काटा था, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद कल्याण-डोंबिवली नगर निगम ने कुत्ते की खोज शुरू की थी, जिसे अब पकड़ लिया गया है।

 

यह घटना 9 अगस्त को हुई थी, जब कल्याण जिले के चिकघर, गोदरेज हिल, आधारवाड़ी और संदीप होटल के पास कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। घायल लोग रुक्मिणीबाई अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां के डॉक्टर मोहम्मद अनीस ने अहम बातें बताईं।

 

यह भी पढ़ें: सड़ा हुआ चिकन और बीफ खिला रहे थे, बेंगलुरु के होटल पर लग गया ताला

डॉक्टर ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर रुक्मिणीबाई अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद अनीस ने खास जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को अचानक कुत्ते के काटने के 48 मामले सामने आए थे। कुत्ते के काटने से घायल बाकी मरीज प्राइवेट अस्पताल में गए थे।

 

डॉक्टर अनीस ने बताया कि कुत्ते ने लोगों को बेहद बुरी तरह काटा था, जिससे लोगों की हालत गंभीर हो गई। जानकारी के मुताबिक, कुत्ते ने खास तौर पर बच्चों को अपना शिकार बनाया था। जिन लोगों की हालत ज्यादा खराब थी, उन्हें मुंबई के सायन अस्पताल भेजा गया, ताकि मरीजों का सही इलाज हो पाए।

 

यह भी पढ़ें: 'शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?' एथनॉल विवाद पर बोले जनार्दन मिश्रा

पकड़ा गया कुत्ता

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों की रक्षा और सुरक्षा के लिए कल्याण-डोंबिवली नगर निगम ने कुत्ते को खोजना शुरू किया। नगर निगम के अधिकारियों के साथ खड़कपाड़ा पुलिस ने कुत्ते की खोजबीन शुरू की थी। कई घंटों की मेहनत के बाद रात के लगभग 1 बजकर 30 मिनट पर कुत्ते को पकड़ लिया गया।

 

इस घटना से कल्याण जिले में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों के मन में डर बैठ गया है। जिस वजह से कई लोग अपने घर से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। फिलहाल घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें