logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रेलवे प्लेटफॉर्म की छत से खंभे पर चढ़ा, बंदर की तरह मचाई उछल कूद, हंगामा हो गया

मनमाड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद शख्स को बिजली के पोल से उतारा गया।

Viral News

मनमाड रेलवे स्टेशन पर करीब 40 मिनट तक लोग परेशान रहे। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र के मनमाड रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने स्टेशन की छत पर चढ़कर हाई-टेंशन बिजली की तारों पर लटकने की कोशिश की है। लोग शख्स को उतारने की कोशिश करते रहे, वह दूर भागता रहा। 

शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे हुई। युवक पहले प्लेटफॉर्म की छत पर चढ़ा और फिर आगे बढ़ने लगा। शख्स ने शर्ट उतार रखी थी। वह खतरनाक तरीके से तारों से लटक रहा था। रेलवे स्टाफ और आसपास खड़े लोग उसे बचाने के लिए दौड़ते रह गए। 

यह भी पढ़ें: ICU वार्ड में घुस गया सांप, लोग बोले, 'इलाज कराने आया है क्या?'

बिजली के तारों पर ही छिड़ गई जंग

जो लोग युवक को उतारने गए थे वे डंडे से उसे तार पर ही पीटने लगे। युवक जल्दबाजी में तार के रास्ते ही इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगा। हाइटेंशन तारों के ऊपर भी एक शख्स पहुंच गया, जो उसे लात से मारने की कोशिश करने लगे। हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उसे जैसे-तैसे उतारा गया। 

जो बचाने गए, वही तार पर पीटने लगे 

पुलिस और रेलवे कर्मचारी भी अलर्ट हो गए। वहां मौजूद लोग भी दौड़कर देखने पहुंच गए। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ओवरहेड इक्विपमेंट की बिजली बंद कर दी, जिससे कोई बड़ी कोई दुर्घटना न होने पाए। यात्री प्लेटफॉर्म पर घबराए हुए खड़े थे। हैरान करने वाले बात यह है कि जो लोग उसे बचाने गए थे, उसे पीटते नजर आए। 

यह भी पढ़ें: पूर्व BJP मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, मुजफ्फरनगर की वीडियो वायरल

40 मिनट तक ठप रहीं सेवाएं 

कुछ ट्रेनों को दूसरी प्लेटफॉर्म पर डायवर्ट करना पड़ा। लगभग 40 मिनट तक यह तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। किसी तरह काफी समझाने-बुझाने पर युवक को वहां से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। करीब 40 मिनट तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। 

कभी तार, कभी छत बंदर की तरफ शख्स ने मचाया उछलकूद 

थोड़ी देर बाद सब कुछ सामान्य हो गया। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवक को छत पर घूमते और तारों से लटकते नजर आ रहा है। रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें