सरकारी अस्पतालों के बाहर गाय-भैंस और आवारा कुत्तों से जुड़ी कई कहानियां आपने देखी-सुनी होंगी। मध्य प्रदेश ऐसे मामलों से एक कदम आगे बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के एक सरकारी अस्पातल के वार्ड की खिड़की पर सांप मंडराते नजर आया। सांप देखकर अस्पताल के अंदर बैठे लोग सन्न रह गए। कुछ लोगों ने दावा किया कि यह सांप, पानी वाला है, कुछ लोगों ने कहा कि यह कोई जहरीला सांप है। अंदर बैठे मरीजों की सांस अटकी रही।
सांप की लंबाई करीब 2 से 3 मीटर थी। देखने से साप जहरीले किस्म का लग रहा था। सांप खिड़की के भीतर दाखिल होने की कोशिश करता है लेकिन घुस नहीं पाता है। खिड़की पर शीशा लगा होता है, वह शीशे से लड़कर लौट जाता है। अस्पताल में सांप को लेकर दहशत जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। लोग डर जाते हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व BJP मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, मुजफ्फरनगर की वीडियो वायरल
क्या अस्पताल प्रशासन की गलती थी?
वायरल वीडियो में अस्पताल बेहद अत्याधिनुक और सुविधा संपन्न नजर आ रहा है। जैसे VIP वार्ड्स होते हैं, वैसी ही व्यवस्था नजर आ रही है। मॉनिटर लगे हैं, अस्पताल में कई मरीज भर्ती हैं और उनके साथ उनके परिजन है। पहली नजर में अस्पताल की कोई गलती नजर नहीं आ रही है।
अस्पताल की खिड़की पर सांप दिखा कैसे?
अस्पताल के बाहर खूब हरियाली है। पेड़ पौधे नजर आ रहे हैं। सांप कहीं झाड़ियों से होकर आया होगा। सांप किस प्रजाति का था, इसे लेकर कोई जानकारी स्पष्ट नहीं है। सांप आता है लेकिन शीशे की खिड़की होने की वजह से अंदर दाखिल नहीं कर पाता है। थोड़ी देर में लोग शोर मचाते हैं और सांप भाग जाता है।
यह भी पढ़ें: 'बादाम खाओ याददाश्त आ जाएगी', 1 साल से नहीं मिली फाइल, युवक ने किया अनोखा विरोध
कहां का है मामला?
यह मामला, मध्यप्रदेश के सागर जिला अस्पताल का है। यहां ICU में खिड़की पर सांप दिखा है। वहां मौजूद लोग डर गए और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। थोड़ी देर बाद मामला किसी तरह शांत हो गया। वहां मौजूद लोगों ने सांप को सुरक्षित हटा दिया। घटना के बाद अस्पताल की साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।