logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वकील को मारी गोली, भागने के लिए बाइक पर बैठे, स्टार्ट ही नहीं हुई, फिर जो हुआ...

मिर्जापुर जिले में शनिवार को हथियारबंद बदमाशों में से एक ने वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

mirzapur shooters

गोली मारकर भागते बदमाश। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार को सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया। इस वीडियो में बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों में से एक ने वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। दिन के उजाले में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला मिर्जापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारूपुर इलाके का है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, कतवारूपुर के रहने वाले राजीव सिंह उर्फ पिंटू सिंह पेशे से वरील थे। वह शनिवार सुबह हमेशा की तरह सुबह की सैर करने के लिए घर के निकले थे। वह जैसे ही अपने घर से निकले बाइक से आए दो हमलावरों ने देसी तमंचे से उन्हें सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही राजीव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: क्या रेबीज में इंसान कुत्ते जैसा भौंकता है? वायरल वीडियो पर डॉक्टर ने बताया सच

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली मारने के बाद शूटर ने अपने एक साथी के साथ बाइक से मौके से भागने की कोशिश करता है। मगर, उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। शूटर का साथी बाइक में किक मारता रहा लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो हमलावरों में से एक ने पिस्तौल निकाली और सीधे भीड़ पर तान दी, जिससे उन्हें पीछे हटना पड़ा।

 

 

 

 

इसी अफरा-तफरी के बीच, शूटर ने अपने साथ ही ड्राइवर सीट से हटाकर खुद किक मारी और बाइक स्टार्ट हो गई और दोनों मौके से भाग निकले।

 

यह भी पढ़ें: 'मुंह काला करके, गधे पर बैठाकर...', समय रैना पर क्यों भड़क गए 'शक्तिमान'?

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले पर मिर्जापुर की एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि पीड़ित और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। गांव के मामलों को लेकर उनके बीच पहले भी झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं।

Related Topic:#UP News#Viral News

और पढ़ें