logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हमने धर्म नहीं बदला, यह लव जिहाद नहीं है', फरमान से शादी पर मोनालिसा की सफाई

मोनालिसा ने केरल के तिरुवनंतपुरम में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली। इसके बाद उन पर लव जिहाद जैसे आरोप लगे। अब मोनालिसा और फरमान दोनों मीडिया के सामने आए और सफाई दी।

Monalisa rejects love jihad angle

मोनालिसा अपने पति फरमान खान के साथ। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सोशल मीडिया पर 'कुंभ मेला गर्ल' के नाम से मशहूर मोनालिसा भोसले ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ इंटरफेथ मैरिज कर ली है। कपल ने 11 मार्च को केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद इस रिश्ते पर सोशल मीडिया और पॉलिटिकल सर्कल में काफी बहस हुई। कई लोगों ने 'लव जिहाद' का आरोप भी लगाया। इसके बाद कपल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफाई दी।

 

मोनालिसा असल में इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले फेसबुक पर हुई थी।

 

धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, अलग-अलग धर्मों के होने की वजह से मोनालिसा का परिवार खासकर उनके पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते से खुश नहीं थे।

 

यह भी पढ़ें: जेल गए, प्रमोशन रुका, आरोप लगाने वाली साली बोली, 'छेड़छाड़ तो सपने में हुई थी'

लव जिहाद पर मोनालिसा की सफाई

शादी के बाद सामने आई अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए मोनालिसा ने साफ कहा कि उनका विवाह किसी भी तरह से 'लव जिहाद' का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी शादी पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है और न तो उन्होंने अपना धर्म बदला है और न ही फरमान ने।

 

मोनालिसा ने मीडिया से कहा, 'लोग इस शादी को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। हमने किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं किया है। हमारी शादी हिंदू परंपराओं के अनुसार हुई है।'

परिवार के दबाव के बीच लिया फैसला

मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी घर के एक रिश्तेदार से कराना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह रिश्ता उन्हें स्वीकार नहीं था, इसलिए उन्होंने अपनी मर्जी से शादी करने का फैसला लिया।

 

मोनालिसा ने कहा, 'ये मेरे से शादी करना नहीं चाहते थे, लेकिन मैंने खुद इनसे जबरदस्ती शादी की। मेरे मम्मी-पापा मेरी दूसरे से शादी करवाना चाहते। मगर मुझे वह लड़का अच्छा नहीं लगा। वह बुआ का लड़का था और बुआ का लड़का मेरा भाई लगता है।'

 

यह भी पढ़ें: 26 साल के सोशल मीडिया स्टार अरुण तुपे का निधन, घर में पड़ी मिली लाश

 

उन्होंने बताया कि उनके पिता शादी में शामिल नहीं हुए, हालांकि वे उनके साथ केरल तक आए थे। फिलहाल वे इस फैसले से थोड़े नाराज हैं। मोनालिसा का कहना है कि उन्होंने यह कदम अपनी इच्छा से उठाया है और किसी के दबाव में नहीं लिया।

फरमान ने भी रखी अपनी बात

मोनालिसा के पति फरमान खान ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके रिश्ते में धर्म कभी बाधा नहीं बना। उन्होंने कहा, 'हम कलाकार हैं और हमारे लिए सभी धर्म समान हैं। हम एक-दूसरे की भावनाओं और विश्वास का सम्मान करते हैं।'

 

फारमान ने बताया कि वह फिल्मों में काम करते हैं और साउथ इंडियन और हिंदी फिल्मों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शादी पूरी तरह मोनालिसा की इच्छा के अनुसार हिंदू परंपराओं से हुई।

 

यह भी पढ़ें: 'भारत में इलाज वेस्ट से कहीं बेहतर', वायरल हो रहे US ट्रैवलर ने ऐसा क्यों कहा?

 

कपल ने शादी में मदद के लिए केरल सरकार और पुलिस को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें सभी से इतना सपोर्ट मिलेगा।

फरमान ने मोनालिसा की असली उम्र बताई

मीडिया से बात करते हुए फरमान ने यह भी कहा कि मोनालिसा का जन्म 1 जनवरी 2008 को हुआ था। उन्होंने मोनालिसा का आधार कार्ड, पैन कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट भी दिखाया। इसके बाद फरमान ने कहा, 'वह 18 साल से ज्यादा उम्र की है। नहीं तो हमारी रजिस्टर्ड शादी कैसे हो पाती। उसके कम उम्र का होने की सारी खबरें गलत हैं। प्लीज इस पर यकीन न करें।'

 

यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड के पेपर पर छपा था QR कोड, स्कैन करते ही अंग्रेजी गाना बजने लगा

 

जब रिपोर्टर्स ने कपल से पूछा कि क्या वे केरल में ही रहना चाहते हैं तो फरमान ने कहा कि यह उसकी पत्नी की मर्जी पर निर्भर करता है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें