logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोनिका यादव और गौरव चौधरी ने की शादी, तस्वीरें हुईं वायरल, जानिए इनकी लव स्टोरी

उत्तर प्रदेश के दो पंचायत अध्यक्षों ने शादी की है। शुक्रवार के दिन फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेरठ के गौरव चौधरी के साथ सात फेरे लिए। जानिए इनकी लव स्टोरी क्या है।

Monika Yadav and Gaurav

गौरव चौधरी और मोनिका यादव, Photo Credit- Social Media

उत्तर प्रदेश के दो जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और मोनिका यादव सुर्खियों में हैं। दोनों ने 28 मई के दिन हिमाचल प्रदेश में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मोनिका यूपी के फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, वहीं दूसरी तरफ गौरव चौधरी मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इनकी शादी की सबसे खास बात यह है कि दोनों की यह दूसरी शादी है। गौरव और मोनिका की शादी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि दोनों की पहली शादी कब और किससे हुई थी।

 

गौरव चौधरी और मोनिका की शादी हिमाचल प्रदेश के एक रिजॉर्ट में हुई थी, जहां दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। जानकारी के लिए बता दें कि गौरव की पहली पत्नी जर्मनी की रहने वाली थीं। गौरव खुद भी जर्मनी में रहकर बिजनेस करते थे। वहीं मोनिका की पहली शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई, जिसके कारण उन्होंने तलाक ले लिया था। दोनों ही बीजेपी (BJP) पार्टी से जुड़े हुए हैं। बीजेपी की बैठकों में दोनों की कई बार मुलाकात हुई थी, जहां से दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यही दोस्ती प्यार में बदल गई।

 

यह भी पढ़ें: 'भारतीयों को पाकिस्तानी क्यों कह रहे हैं...', किरेन रिजीजू और अभिजीत दीपके भिड़े

दोनों को अपने पार्टनर से हुआ तलाक

मोनिका यादव, गौरव चौधरी से मिलने से पहले एक बार शादी कर चुकी थीं। उनके पहले पति धर्मेंद्र यादव थे। धर्मेंद्र यादव के साथ मोनिका के विचार नहीं मिले, जिसकी वजह से दोनों की शादी टूट गई। इसके अलावा उनकी पहली शादी से एक बेटी भी है। दोनों का तलाक हो चुका है।

मोनिका यादव का समाजवादी पार्टी से जुड़ाव

मोनिका यादव का परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है। उनके पिता नरेंद्र यादव समाजवादी पार्टी सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। मोनिका भी अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में समाजवादी पार्टी से जुड़ी थीं। इसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी में शामिल होने के बाद ही वह जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं।

 

यह भी पढ़ें: नॉनवेज खाने जा रहा था ब्लॉगर, रास्ते में दिखाया शिव मंदिर, बवाल हो गया

कब हुई दोनों की पहली मुलाकात?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'विकास मॉडल' नाम की एक परियोजना शुरू की थी। उसी परियोजना को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें गौरव चौधरी और मोनिका यादव शामिल हुए थे। इसी बैठक में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें